संजीव गोयनका की LSG के सामने केएल राहुल बनाएंगे धांसू रिकॉर्ड! कोहली-वॉर्नर को पछाड़ने का मौका

LSG vs DC KL Rahul: लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल आईपीएल 2025 में कमाल की फॉर्म से गुजर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल मेगा ऑक्शन में केएल राहुल को सिर्फ 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। केएल राहुल अब तक टीम के लिए कई मैच विनिंग परफॉर्मेंस दे चुके हैं। मंगलवार को अपनी पुरानी टीम लखनऊ के खिलाफ केएल राहुल एक बार फिर बल्ले से रनों की बरसात कर सकते हैं। लखनऊ के मालिक संजीव गोयनका के साथ उनके रिश्ते खराब होने की खबरों के बाद राहुल को रिलीज कर दिया गया था।

केएल राहुल के पास बड़ा मौका (LSG vs DC KL Rahul)

केएल राहुल आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने के रिकॉर्ड को अपने नाम करने के काफी करीब हैं। अगर वो लखनऊ के खिलाफ मैच में 51 रन बना लेते हैं, तो वो डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे और इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लेंगे। आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने की बात करें तो डेविड वॉर्नर ने इसे 135 पारियों में पूरा किया था, जबकि केएल राहुल के पास इस समय 129 पारियों में 4949 रन हैं।

LSG 1

तोड़ सकते हैं विराट कोहली का रिकॉर्ड

केएल राहुल के पास विराट कोहली के रिकॉर्ड को भी तोड़ने का मौका है। विराट कोहली ने आईपीएल के 157 पारियों में 5000 रन बनाने का कारनामा किया था। केएल राहुल के लिए ये उपलब्धि हासिल करना ज्यादा मुश्किल नहीं होगा। अगर केएल राहुल आईपीएल 2025 में अपनी शानदार बैटिंग जारी रखते हैं और लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो वे इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। 129 पारियों में 4949 रन बनाने वाले राहुल कोहली से कम पारियों में 5000 रनों का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

दमदार फॉर्म में हैं केएल राहुल

आईपीएल 2025 में केएल राहुल का प्रदर्शन शानदार रहा है। उनका फॉर्म दिल्ली कैपिटल्स के लिए बहुत अहम साबित हो रहा है। अब तक वह 266 रन बना चुके हैं। राहुल का स्ट्राइक रेट और औसत दोनों ही बहुत प्रभावी हैं, जो उनकी बल्लेबाजी की निरंतरता को बताता है। नाबाद 93 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर है, और ऐसे में उनकी क्षमता को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि वह आने वाले मैचों में भी बड़े स्कोर की उम्मीद जगा सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर होना भी उनकी शानदार प्रदर्शन का ही नतीजा है। टीम का 5 जीतों के साथ 10 अंक हासिल करने में सबसे बड़ा रोल केएल राहुल का ही रहा है। यदि वह इसी तरह से फॉर्म में बने रहे तो दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2025 में और भी सफलता मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+