LSG vs CSK: लखनऊ के खिलाफ चेन्नई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का किया फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग-11
IPL 2023. LSG vs CSK: आईपीएल में आज डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें पिछला मैच हारकर आ रही हैं और इस मुकाबले को अपने नाम कर जीत की पटरी पर लौटना चाहेंगी।

IPL 2023, LSG vs CSK: लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल का 45वां मैच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। एलएसजी वर्तमान में अंक तालिका में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर सीएसके 10 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। पिछले मैच में एलएसजी को आरसीबी उनके घरेलू मैदान पर हराया था। वहीं CSK को अपने घरेलू मैदान पर पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल, लखनऊ के खिलाफ चेन्नई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
हालांकि, आज का मैच एलएसजी को कप्तान केएल राहुल की गैरमौजूदगी में खेलना होगा। सोमवार को आरसीबी के खिलाफ मैच के दौरान लगी चोट के कारण कप्तान टूर्नामेंट से बाहर हैं। आरसीबी के खिलाफ टीम को कम स्कोर वाले मैच में करीबी हार का सामना करना पड़ा, हालांकि, पॉइंट टेबल पर एलएसजी की स्थिति सीएसके से अच्छी है। अंकतालिका में लखनऊ तीसरे नंबर पर है, जबकि चेन्नऊ चौथे स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग इलेवन
एमएस धोनी (कप्तान) डेवोन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, मोईन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीषा पथिराना, महेश तीक्ष्णा।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की प्लेइंग इलेवन
काइल मेयर्स, मनन वोहरा, कर्ण शर्मा, आयुष बदोनी, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या (कप्तान), कृष्णप्पा गौतम, नवीन-उल-हक, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान।
चेन्नई सुपर किंग्स टीम
एमएस धोनी (कप्तान) रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, अजिंक्य रहाणे, शिवम दूबे, मोइन अली, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, मथीशा पथिराना, तुषार देशपांडे, महेश ठीकशाना, आकाश सिंह, ड्वेन प्रिटोरियस, सुभ्रांशु सेनापति, आरएस हैंगरगेकर, शैक रशीद, मिचेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, भगत वर्मा, निशांत सिंधु।
लखनऊ सुपर जायंट्स टीम
काइल मेयर्स, आयुष बडोनी, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), क्रुनाल पांड्या , कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, अमित मिश्रा, नवीन-उल-हक, यश ठाकुर, आवेश खान, डेनियल सैम्स, क्विंटन डी कॉक, प्रेरक मांकड़, मनन वोहरा, मार्क वुड, जयदेव उनादकट, स्वप्निल सिंह, मोहसिन खान, रोमारियो शेफर्ड, अर्पित गुलेरिया, युद्धवीर सिंह चरक, करण शर्मा।












Click it and Unblock the Notifications