लिटन दास को बनाया गया बांग्लादेश का कप्तान, अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम का ऐलान

बांग्लादेश के दिग्गज खिलाड़ी शाकिब अल हसन चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। लिटन दास टीम के 12वें टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। बीसीबी ने टीम की घोषणा की है।

Liton Das

Liton Das captain against Afghanistan: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बांग्लादेश टीम की घोषणा कर दी गई है। बीसीबी ने टीम में कुल 15 खिलाड़ियों को शामिल किया है, इनमें अनकैप्ड नाम भी है। खास बात यह भी है कि इस टीम का कप्तान लिटन कुमेर दास को बनाया गया है।

इस टेस्ट मैच में बतौर कप्तान मैदान पर उतरने के साथ ही वह बांग्लादेश के 12वें टेस्ट कप्तान बन जाएंगे। आयरलैंड दौरे पर शाकिब अल हसन उंगली में चोट लगवा बैठे थे, वह बाहर हो गए हैं और लिटन दास को कप्तान बनने का मौका मिल गया।

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदीन ने कहा 'मैं समझता हूं कि लिटन दास के पास कप्तानी की सभी योग्यताएं मौजूद हैं। यह उनके लिए भी एक सम्मान की बात होगी। हमारे पास उनको टेस्ट कप्तान के रूप में देखने का मौका है। हमें भरोसा है कि वह आगे आकर टीम को लीड करेंगे।'

आबेदीन ने कहा कि चटगांव से आने वाले शहादत होसैन और रंगपुर से आने वाले तेज गेंदबाज मुश्फिक हसन हमारे से हमारे रडार पर थे। दोनों को टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि दाएं हाथ के बल्लेबाज शहादत का फर्स्ट क्लास करियर अब तक बेहतरीन रहा है। उन्होंने 20 मैचों में 1265 रन बनाये हैं। गेंदबाज मुश्फिक ने 20 मैचों में 49 विकेट अपने नाम किये हैं।

बीसीबी सलेक्टर मिन्हाजुल आबेदीन को यह भी भरोसा है कि महमुदुल हसन अपने खराब दौर को पीछे छोड़ते हुए अब बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने वेस्टइंडीज ए के खिलाफ मुकाबले के दौरान नाबाद शतक जमाया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश टीम

लिटन कुमेर दास (कप्तान), तमीम इकबाल, जाकिर हसन, नजमुल हुसैन शांतो, मोमिनुल हक शोराब, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, सैयद खालिद अहमद, इबादत हुसैन चौधरी, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, महमूदुल हसन जॉय, शहादत होसैनदीपू, मुश्फिक हसन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+