IPL Auction : अर्श से फर्श पर आया ये भारतीय खिलाड़ी, कभी बिकता था करोड़ों में
नई दिल्ली। आईपीएल एक ऐसा टूर्नामेंट बन चुका है जहां धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर खूब पैसा बरसता है। वहीं नीलामी के दाैरान भी उसी खिलाड़ी पर सबका ध्यान रहता है जो फाॅर्म में हो। यानी कि नाम देखकर बोली नहीं लगाई जाती, बल्कि खिलाड़ी के माैजूदा प्रदर्शन की कीमत पड़ती है। भले ही खिलाड़ी ने एक साल पहले कितने भी रन बरसाए हों। कई खिलाड़ी ऐसे रहे हैं जिन्होंने आईपीएल नीलामी में कभी करोड़ों में बोली पाई, लेकिन अब टीम में जगह भी नहीं बना पा रहे हैं। ऐसी ही कहानी एक ऐसे भारतीय खिलाड़ी की है जो अब अर्श से फर्श पर आ गया।
यह भी पढ़ें- IPL Auction : इस बार गेंदबाजों ने खूब कमाया पैसा, देखिए टाॅप-5 में काैन हैं शामिल

कभी बिकता था करोड़ों में
जी हां, हम बात करने जा रहे हैं 33 वर्षीय ऑलराउंडर कृष्णपा गाैथम की जो कभी आईपीएल में करोड़ों की कीमत एक सीजन खेलने की पाते थे वो अब आईपीएल 2022 में 1 करोड़ तक भी नहीं पहुंचा। कृष्णप्पा गाैथम आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम में शामिल थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का माैका नहीं मिल पाया। हालांकि चेन्नई ने उन्हें 9 करोड़ 25 लाख में खरीदा था। तब कृष्णप्पा आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने थे। लेकिन अब आवेश खान हैं जिन्हें लखनऊ ने 10 करोड़ में खरीदा।

इस बार बिके सिर्फ इतने में
कृष्णप्पा भले ही आईपीएल 2021 में मोटी रकम हासिल कर पाए, लेकिन मैच ना खेल पाने के कारण उन्हें आईपीएल 2022 की नीलामी में बढ़ा घाटा पहुंचा। उन्होंने अपना बेस प्राइस 50 लाख रखा था। लखनऊ ने उनके लिए बोली लगाना शुरू की, साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने भी उन्हें खरीदने की दिलचस्पी दिखाई, लेकिन कम रकम में। फिर अचानक 85 लाख की बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। तब पहले ऐसा लगा कि शायद कृष्णप्पा थोड़ी मोटी रकम हासिल कर पाएंगे, लेकिन लखनऊ ने जैसे ही फिर 90 लाख की बोली लगाई तो दिल्ली फ्रेंचाइजी भी सिर्फ एक बार बार आगे आकर पीछे हट गया। इसके बाद किसी भी फ्रेंचाइजी ने कृष्णप्पा को खरीदने की दिलचस्पी नहीं दिखाई और लखनऊ ने उन्हें 90 लाख में अपने साथ जोड़ लिया।

खा गए घाटा
कृष्णप्पा पहली बार एक करोड़ से कम बोली हासिल करते थे। इससे पहले उनकी कीमत करोड़ों में पड़ी थी। कृष्णप्पा ने साल 2018 आईपीएल डेब्यू किया था। तब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा था। उन्होंने 15 मैचों में 126 रन बनाए, साथ ही 11 विकेट लिए। उनके इस प्रदर्शन को देख राजस्थान राॅयल्स ने आईपीएल 2019 के लिए हुई नीलामी में 6 करोड़ 20 लाख खर्चे। 2020 में फिर वह राजस्थान के लिए ही खेले, जिसके बाद 2021 में 9 करोड़ 25 लाख की बोली के साथ चेन्नई में शामिल हुए थे। हालांकि राजस्थान के लिए दो सीजन में कृष्णप्पा ने सिर्फ 7 मैच खेले थे। वहीं अब आईपीएल 2022 में उन्हें खरीदराद तो मिल गया, लेकिन मोटी बोली नहीं हासिल कर सके। इसी के साथ एक साल में कृष्णप्पा गौतम की वैल्यू 10 गुना घटी। वह 9 करोड़ से 90 लाख पर आ गए।












Click it and Unblock the Notifications