Bigg Boss: कौन से 5 क्रिकेटर रहे हैं बिग बॉस का हिस्सा? एक खिलाड़ी की हो गई बेहद दर्दनाक मौत
Bigg Boss: बिग बॉस को भारत का सबसे बड़ा रियलटी शो माना जाता है। इसमें टीवी सेलिब्रिटीज से लेकर बॉलीवुड के एक्टर्स ने हिस्सा लिया है और अब तक लेते आ रहे हैं। क्रिकेट जगत से भी कई दिग्गजों ने इस शो में हिस्सा लिया है, हालांकि जीत दर्ज करने का मौका किसी को नहीं मिला।
क्रिकेटर्स की बात करें, तो एक खिलाड़ी ऐसा रहा, जिसे फाइनल में जाने का मौका मिला था और वह रनरअप रहा था। अन्य प्लेयर्स बीच में एविक्ट होते चले गए। पांच क्रिकेटर्स के बारे में यहाँ जान सकते हैं, जो बिग बॉस में आए थे। एक खिलाड़ी की अब मौत हो गई है।

सलील अंकोला: टीम इंडिया के लिए टेस्ट और वनडे खेलने वाले अंकोला बिग बॉस में जाने वाले पहले क्रिकेटर थे। उनको सीजन वन में वहां जाने का मौका मिला था। हालांकि अन्य कामों की वजह से वह पहले हफ्ते ही बाहर हो गए थे।
विनोद कांबली: आर्थिक तंगी से जूझ रहे कांबली बिग बॉस में जाने वाले सबसे दूसरे क्रिकेटर थे। उनको सीजन 3 में इस शो का हिस्सा बनने का मौका मिला था। वाइल्ड कार्ड के रूप में एंट्री पाने वाले विनोद कांबली लम्बे समय तक नहीं टिक पाए थे और दो सप्ताह में बाहर हो गए।
नवजोत सिद्धू: टीम इंडिया के लिए खेल चुके सिद्धू ने बिग बॉस में छठे सीजन में भाग लिया था और काफी समय तक टिकने में कामयाब भी रहे थे। उन्होंने 5 सप्ताह तक उस घर में रहने के बाद जाने का फैसला लिया। अपनी अन्य प्रतिबद्धताओं की वजह से सिद्धू चले गए थे।
एस श्रीसंत: सीजन 12 में श्रीसंत आए थे और वह काफी चर्चित सीजन रहा था। श्रीसंत के आस-पास ही शो घूमता था। वह कई बार शो से आउट होने का प्रयास करते हैं लेकिन अंततः टिके रहते हैं। दीपिका कक्कड़ के साथ श्रीसंत का अच्चा बॉन्ड बना था। दोनों टॉप दो में थे लेकिन दीपिका जीत गईं और श्रीसंत हार गए। बाद में फैन्स ने चैनल पर जानबूझकर श्रीसंत को हराने के आरोप लगाए।
एंड्रू सायमंड्स: ऑस्ट्रेलिया के एंड्रू सायमंड्स ने इस शो के पांचवें सीजन में आए थे। वह दो सप्ताह तक वहां रहे और बाहर हो गए थे। उनकी एंट्री 67वें दिन हुई थी, तब तक आधे से ज्यादा समय समाप्त हो गया था। एंड्रू सायमंड्स ही वह बिग बॉस में जाने वाले क्रिकेटर हैं जिनकी अब मृत्यु हो गई। 14 मई, 2022 को ऑस्ट्रेलिया में एक कार एक्सीडेंट में वह दुनिया को अलविदा कह दिया। यह क्रिकेट जगत को हिलाने वाली खबर थी।












Click it and Unblock the Notifications