Ram Mandir: सचिन, कोहली, जडेजा सहित दिग्गज प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे, जानें खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में भव्य आयोजन के साथ राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर गर्भ गृह में पूजा में शामिल हुए। उनके हाथों से ही पूरा कार्य संपन्न हुआ। खेल जगह के सितारों को भी इस समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।
क्रिकेट जगत से कई लोगों को आमंत्रित किया गया था। कुछ खिलाड़ियों को छोड़कर आमंत्रित खिलाड़ी वहां पहुंचे। कुछ वीडियो और फोटो भी सामने आये। खेल जगत से अन्य लोगों को भी वहां देखा गया। सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने समारोह में हिस्सा लिया।

अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद जैसे खिलाड़ी एक दिन पहले ही अयोध्या पहुँच गए थे। उनके भी फोटो और वीडियो सामने आये थे। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी को इस समारोह में नहीं देखा गया। अभी तक उनकी कोई तस्वीर या वीडियो सामने नहीं आया है। बैडमिंटन जगत से सेना नेहवाल को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में देखा गया।
रविचंद्रन अश्विन को भी इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन के लिए बुलाया गया था। वह व्यस्तता के चलते नहीं आ पाए। अश्विन फ़िलहाल भारतीय टीम के साथ है और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी कर रहे हैं। रविन्द्र जडेजा अपनी पत्नी रिवाबा के साथ आए थे।
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में पहुंचे खेल जगत के सितारे
सचिन तेंदुलकर
विराट कोहली
रविन्द्र जडेजा
मिताली राज
अनिल कुंबले
वेंकटेश प्रसाद
साइना नेहवाल












Click it and Unblock the Notifications