भारतीय क्रिकेट में आया भूचाल, शराब की बोतलों के साथ पकड़े गये खिलाड़ी, जानिए क्यों कोहली हो रहे ट्रोल
Saurashtra Cricket: क्रिकेट जेंटलमैन का गेम माना जाता है लेकिन कई बार ऐसी चीजें भी होती है, जिससे यह खेल बदनाम भी होता है। ऐसा ही कुछ सौराष्ट्र में देखने को मिला है। सौराष्ट्र की अंडर 23 टीम के खिलाड़ी विवादों से घिर गए हैं। मामला शराब से जुड़ा हुआ है।
खबरों के अनुसार सौराष्ट्र के कुछ खिलाड़ियों के पास से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं। मामले की गंभीरता को समझते हुए सौराष्ट्र क्रिकेट संघ ने तुरंत एक्शन लिया है। इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी होगा, उसके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

इस बीच विराट कोहली को भी शराब को लेकर ट्रोल किया गया है। डीन एल्गर ने हाल ही में एक खुलासा किया है, जिसमें उनका कहना था कि कोहली ने एक मुकाबले के दौरान उनके ऊपर थूक दिया था। डीविलियर्स के कहने पर उन्होंने माफ़ी मांगी थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में जाकर उन्होंने डीन एल्गर से कहा कि क्या सीराज के अंत में हम ड्रिंक करने के लिए जा सकते हैं? इसका खुलासा खुद डीन एल्गर ने कर दिया है। अब कोहली को इसके लिए जमकर ट्रोल किया जा रहा है।
सौराष्ट्र क्रिकेट संघ में शराब की बोतलें मिलना एक गंभीर विषय माना जा सकता है। हालांकि जांच पर ही सामने आ पाएगा कि इस मामले में आगे क्या होता है। गुजरात में सरकार ने शराब को बैन किया हुआ है, इसके बाद भी शराब मिलना सोचने वाली बात है।












Click it and Unblock the Notifications