शोएब अख्तर ने याद किया पुराना वक्त, निचले क्रम के इस भारतीय ने लगाए थे छक्के

akhtar

कराची। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर अपने समय के दाैरान ऐसे गेंदबाज थे, जिनका सामना करने के लिए बल्लेबाजों के राैंगटे खड़े हो जाते थे। कारण था उनकी तेज रफ्तार। क्रिकेट इतिहास में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकाॅर्ड भी इनके नाम है। हालांकि, कुछ बल्लेबाज ऐसे थे जिन्होंने उनका बिना खाैफ के सामना किया। सचिन तेंदुलकर उन बल्लेबाजों में से एक थे, लेकिन अख्तर ने उस दाैर को याद किया जब सचिन जैसे कई दिग्गज फेल रहे थे पर निचले क्रम के एक खिलाड़ी ने उनको जमकर छक्के लगाए थे।

अख्तर ने हाल ही में हरभजन सिंह के साथ एक चैट के दौरान इसका खुलासा किया। शोएब ने इसके बाद भारत का पाकिस्तान दौरा याद किया जहां बालाजी ने उनको छक्के जमाए थे। उन्होंने कहा, "मुझे अभी भी वो समय याद है जब भारतीय टीम पाकिस्तान के दौरे पर आई थी। उस समय सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज मेरी गेंदबाजी का सामना नहीं कर पा रहे थे। यहां तक कि पूरी भारतीय टीम मुझे अच्छे से नहीं खेल पा रही थी, लेकिन लक्ष्मीपति बालाजी ने निचले क्रम में आकर मुझे काफी छक्के लगाए थे।"

shoaib akhtar

यह भी पढ़ें- ब्रेंडन मैकुलम बोले- भाग्य ने हमारा साथ नहीं दिया, जिसके कारण हम हार गए

इसके अलावा अख्तर ने हरभजन से एक सवाल भी किया। उन्होंने हरभजन से पूछा कि क्या आपको याद है कि आईपीएल टूर्नामेंट में सबसे पहली हैट्रिक किसने ली खी। अख्तर ने इसके लिए एल बालाजी, अमित मिश्रा और मखाया नतीनी का नाम लेकर तीन विकल्प भी दिए, लेकिन हरभजन ने अमित मिश्रा को चुना। यह गलत जवाब था। फिर अख्तर ने बताया सही जवाब बालाजी है और उन्होंने चेन्नई की तरफ से खेलते हुए पंजाब के इरफान पठान, पीयूष चावला और वीआरवी सिंह को आउट कर हैट्रिक बनाई थी।

बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का रोमांच इस वक्त चरम पर है। आइपीएल में पाकिस्तानी क्रिकेटरों को जगह तो नहीं मिलती है, लेकिन इनके पूर्व दिग्गज इस लीग का जिक्र किए बिना नहीं रहते। अख्तर ने हाल ही में यह भी कहा था कि अगर पाकिस्तानी क्रिकेटर्स आईपीएल नीलामी में आते हैं तो फिर बाबर आजम वो खिलाड़ी हैं जो 15 से 20 करोड़ की रकम हासिल कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+