ब्रेंडन मैकुलम बोले- भाग्य ने हमारा साथ नहीं दिया, जिसके कारण हम हार गए

brendon mccullum

नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स को बुधवार रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि फिर भी कोलकाता के मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) से मिली हार के बावजूद बल्लेबाजों के इरादे की सराहना की। साथ ही कहा कि भाग्य ने उनका साथ नहीं दिया।

मैकुलम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मुझे बल्लेबाजों के इरादे से मुझे खुशी हुई, लेकिन भाग्य ने हमारा साथ नहीं दिया, जिसके कारण हम हार गए। आप इससे खुश हो सकते हैं कि आपके अतिरिक्त बल्लेबाज बेहतर खेल रहे हैं और लंबी बल्लेबाजी आपके पास है। आप स्पष्ट रूप से आउट होने की उम्मीद नहीं करते हैं। मैं चाहता हूं कि हमारा अटैकिंग गेम टीम में बना रहे क्योंकि पिछले हमने अच्छा प्रदर्शन किया था और मुझे लगता है कि आप जानते हैं कि हमने अपनी टीम को नीलामी के साथ कैसे सेट किया है। जिन खिलाड़ियों को हमने चुना है, वो ठीक हैं।"

यह भी पढ़ें- 'ऋषभ पंत दिल्ली को पहला खिताब दिलाएगा', 24 साल के क्रिकेटर ने की भविष्यवाणी

कोलकाता के गेंदबाजों ने मैच को अंतिम ओवर तक पहुंचाने में बेहद शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन 128 रन के बचाव के दौरान उनके स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल के कंधे की परेशानी फिर से शुरू हो गई। आंद्रे रसेल के कंधे के दर्द के बारे में मैकुलम ने कहा कि रसेल 13वें ओवर के लिए पूरी तरह फिट नहीं थे, लेकिन उन्होंने फिर भी आगे बढ़ने का विकल्प चुना। रसेल केकेआर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा थे क्योंकि टीम ने उन्हें पहली बार वर्ष 2014 में चुना था। तब से, वह केवल 2017 सीजन से चूक गए थे और आठ सालों से टीम के साथ हैं। कैरेबियाई ऑलराउंडर गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी विभाग को भी बखूबी संभालते हैं। जब भी टीम को इसकी जरूरत पड़ी, वह केकेआर के लिए फिनिशर रहे हैं।

McCullum

लेकिन पिछले कुछ सालों में उन्हें कई चोटों का भी सामना करना पड़ा है, और परिणामस्वरूप, टीम में उम्मीद के मुताबिक योगदान नहीं दे पाए हैं। और कुछ ऐसा ही 30 मार्च (बुधवार) को आरसीबी के खिलाफ उनके मैच के दौरान हुआ। बाउंड्री के करीब उन्होंने डाइव लगाई थी और अंत में, उनके कंधे में चोट लगी थी। मैकुलम ने कहा, "रसेल ने बाउंड्री के चारों ओर दौड़ लगाई, डाइव लगाई और हमारे लिए उस बाउंड्री को रोक दिया जो शानदार था। दुर्भाग्य से, उन्हें चोट लग गई। लेकिन वह अभी भी कोशिश करना चाहते थे और काम पूरा करना चाहते थे। वह काफी सक्षम नहीं थे, लेकिन देखो, वे चीजें हैं जो कम स्कोर वाले मैचों में होती हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+