लेटेस्ट टी20 रैकिंग में चमके भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, सूर्यकुमार को मिला शानदार प्रदर्शन का इनाम
आईसीसी ने बुधवार को लेटेस्ट मेंस प्लेयर टी20 रैकिंग जारी की। इसमें भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लाभ मिला है।
नई दिल्ली, 28 सितंबर: आईसीसी ने बुधवार को लेटेस्ट मेंस प्लेयर टी20 रैकिंग जारी की। इसमें भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों को लाभ मिला है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान बल्लेबाजी रैंकिंग में टॉप पर बरकरार है। इंग्लैंड के खिलाफ चल रही 7 टी20 मैचों की सीरीज में रिजवान का बल्ला जमकर चल रहा है। वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 में तूफानी पारी खेलने वाले सूर्यकुमार यादव इस सूची में दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। उन्हें 2 स्थानों का लाभ हुआ है।

रिजवान टॉप पर कायम
रिजवान ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे, तीसरे और चौथे T20 इंटरनेशनल में 88*, 8 और 88 रन बनाए हैं। इसी शानदार प्रदर्शन की बदौलत वह खुद को टॉप पर बरकरार रख पाए हैं। उनके प्रदर्शन ने पाकिस्तान को दूसरा और चौथा T20 जीतने में मदद की। सीरीज का पांचवां मुकाबला आज खेला जाएगा। अभी पाकिस्तान और इंग्लैंड सीरीज में 2-2 की बराबरी पर है। वहीं सूर्याकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी टी20 में 36 गेंदों में 69 रन की पारी खेली थी। उन्हें इसी पारी का फायदा मिला है। सूर्या लगातार मिडिल ओवर्स में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

बल्लेबाजी रैंकिंग
शानदार लय में चल रहे पाकिस्तान के विकेट कीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अपने प्रदर्शन की बदौलत टॉप पर बरकरार है। वहीं भारतीय मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। पाक कप्तान बाबर आजम तीसरे, एडेन मार्कराम चौथे और एरोन फिंच पांचवें स्थान पर हैं।
- मोहम्मद रिजवान: 861
- सूर्यकुमार यादव: 801
- बाबर आजम: 799
- एडेन मार्कराम: 792
- एरोन फिंच: 707

गेंदबाजी रैंकिंग
भारत दौरे पर शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड टी20 रैंकिंग में 737 अंकों के साथ टॉप पर हैं। दूसरी नंबर पर दक्षिण अफ्रीका के तबरेज शम्सी, तीसरे पायदान पर आदिल रशीद, चौथे नंबर पर अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान और पांचवें नंबर पर वानिंदु हसरंगा हैं।
- जोश हेजलवुड: 737
- तबरेज़ शम्सी: 716
- आदिल रशीद: 698
- राशिद खान: 696
- वानिंदु हसरंगा: 692

ऑलराउंडर रैंकिंग
अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ऑलराउंडर रैंकिंग में 1 स्थान का लाभ हुआ है। वह इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गए हैं। वहीं बांग्लादेश के शाकिब अल हसन अब दूसरे पायदान पर आ गए हैं। इस सूची में तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के मोईन अली, चौथे पर वानिंदु हसरंगा और पांचवें नंबर पर भारत के हार्दिक पांड्या हैं।
- मोहम्मद नबी: 246
- शाकिब अल हसन: 243
- मोईन अली: 211
- वानिंदु हसरंगा: 184
- हार्दिक पांड्या: 184












Click it and Unblock the Notifications