LPL 2023 Auction: लंका प्रीमियर लीग में सुरेश रैना की बेइज्जती! नीलामी में नहीं पुकारा गया नाम, जानें वजह
Lanka Premier League Auction 2023 Suresh Raina: सुरेश रैना भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज रहे हैं। उनके फैंस देश के हर कोने में मौजूद हैं।
Lanka Premier League Auction 2023 Suresh Raina: लंका प्रीमियर लीग ऑक्शन में सुरेश रैना की नाम पर बोली नहीं लगाई गई। लंका प्रीमियर लीग ऑक्शन में सुरेश रैना को खरीदने के लिए कोई भी टीम आगे नहीं आई। सुरेश रैना का नाम लिस्ट में था, लेकिन नीलामी के समय उनका नाम पुकारा जाना भी उचित नहीं समझा गया।
सुरेश रैना की बेइज्जती: भारतीय क्रिकेट फैंस इसे सुरेश रैना की बेइज्जती मान रहे हैं। सुरेश रैना भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में गिने जाते हैं। रैना की फैन फॉलोइंग काफी अधिक है। ऐसे में उनके फैंस एक बार फिर मैदान पर रैना को बल्लेबाजी करते देखना चाह रहे थे। लेकिन फैंस की ये ख्वाहिश लंका प्रीमियर लीग के ऑक्शन ने तोड़ दी है।

जानें क्या है सच्चाई: मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुरेश रैना ने खुद को लंका प्रीमियर लीग के लिए रजिस्टर नहीं किया था। इसके बावजूद नीलामी पुल में उनका नाम डाल दिया गया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले रैना खुद लंका प्रीमियर लीग का हिस्सा नहीं बनना चाह रहे थे। उन्होंने नीलामी से अपना नाम वापस लिया था। इसके बावजूद पुल में उनका नाम दिखाया गया।
रैना का नाम नहीं पुकारा गया: इस नीलामी के लिए सुरेश रैना की बेस प्राइस 50000 डॉलर रखी गई थी। नीलामी के दौरान सुरेश रैना का नाम शीट पर था। लेकिन सुरेश रैना का नाम एक बार भी नहीं पुकारा गया। सुरेश रैना के साथ ऐसा गंदा मजाक आखिर कैसे हो गया, इसकी सच्चाई अभी सामने नहीं आई है।
कई मैच विनिंग पारी खेल चुके हैं रैना: आईपीएल में रहते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को कई खिताब जिताने वाले कमेंट्री में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। साल 2023 आईपीएल के दौरान सुरेश रैना हिंदी कमेंट्री करते नजर आए थे। सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी की जोड़ी ने चेन्नई और भारत के लिए लंबे समय तक साथ खेला है। रैना जैसे बल्लेबाज की कमी अब तक भारतीय टीम में खल रही है।












Click it and Unblock the Notifications