Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Dream11 Today Match: पीएसएल में आज के मैच की ये है सबसे धांसू ड्रीम टीम, रिजवान और अफरीदी में होगी टक्कर

Dream11 Today Match: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 के 14वें मैच में मंगलवार 27 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में लाहौर कलंदर्स (LAH) का सामना मुल्तान सुल्तांस (MUL) से होगा। लाहौर ने अभी तक सीज़न की अपनी पहली जीत दर्ज नहीं की है, जबकि मुल्तान ने पांच में से चार मैच जीते हैं। हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले जानते हैं आज की ड्रीम-11 टीम में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

मुल्तान ने इस सीजन के पहले चरण में 19 ओवर में 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लाहौर को पांच विकेट से हराया। मोहम्मद रिज़वान ने 59 गेंदों पर 82 रन बनाए और प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार जीता। दोनों टीमों ने पीएसएल में अब तक एक-दूसरे के खिलाफ नौ-नौ मैच जीते हैं।

multan sultans

गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी सपोर्टिव मानी जाती है। इस मैदान पर पिछले पांच टी20 मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 173 रन रहा है। टॉस जीतने वाली टीम यहां गेंदबाजी करने पर विचार कर सकती है।

लाहौर बनाम मुल्तान संभावित प्लेइंग-11
लाहौर कलंदर्स: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, रस्सी वैन डेर डुसेन, अहसान हफीज, जहांदाद खान, शाई होप (विकेटकीपर), सिकंदर रजा, जॉर्ज लिंडे, शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद इमरान जूनियर, जमान खान।

मुल्तान सुल्तान: मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मालन, रीजा हेंड्रिक्स, यासिर खान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, डेविड विली, उसामा मीर, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, शाहनवाज दहानी।

लाहौर बनाम मुल्तान ड्रीम-11 टीम

  • विकेटकीपर: साहिबजादा फरहान, मोहम्मद रिजवान
  • बल्लेबाज: रस्सी वैन डेर डुसेन, डेविड मालन, रीजा हेंड्रिक्स,
  • ऑलराउंडर: सिकंदर रज़ा, डेनियल सैम्स, अहसान हफीज
  • गेंदबाज: शाहीन अफरीदी, जमान खान, डेविड विली
  • कप्तान: मोहम्मद रिजवान
  • उपकप्तान: शाहीन अफरीदी

मुल्तान सुल्तांस फुल स्क्वाड
उस्मान खान, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर/कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, तैय्यब ताहिर, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, डेविड विली, उसामा मीर, आफताब इब्राहिम, अब्बास अफरीदी, मोहम्मद अली, अली माजिद, यासिर खान, डेविड मालन , ओली स्टोन, जॉनसन चार्ल्स, शाहनवाज दहानी, फैसल अकरम, क्रिस जॉर्डन, मोहम्मद शहजाद।

लाहौर कलंदर्स फुल स्क्वाड
साहिबजादा फरहान, फखर जमान, रासी वान डेर डुसेन, शाई होप (विकेटकीपर), अहसान भट्टी, जहांदाद खान, सिकंदर रजा, कार्लोस ब्रैथवेट, शाहीन अफरीदी (कप्तान), मोहम्मद इमरान, जमान खान, जॉर्ज लिंडे, अब्दुल्ला शफीक, सलमान फ़ैयाज़, डेविड विसे, कामरान गुलाम, सैयद फ़रीदौन, मिर्ज़ा ताहिर बेग, तय्यब अब्बास, लोर्कन टकर, डैनियल लॉरेंस, भानुका राजपक्षे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+