DC vs RR: संजू सैमसन के विवादित आउट में दिल्ली कैपिटल्स के मालिक की गंदी हरकत, भड़के फैन्स का फूटा गुस्सा
DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मैच में संजू सैमसन को दिया गया आउट सर्वाधिक चर्चा में रहा है और अब भी इसकी बातें हो रही हैं। सैमसन को जब आउट दिया गया, तो वह अम्पायर के पास जाकर इस बारे में बात करने लगे थे।
दिल्ली कैपिटल्स के मालिक भी इसमें कूद पड़े। कैमरे पर उनको साफ़ तौर पर देखा गया कि वह सैमसन को आउट करार दे रहे हैं। इसके बाद फैन्स भी भड़क गए और दिल्ली के मालिक पार्थ जिंदल को खरी-खोटी सुनाने लगे। सैमसन के फैन्स पूरी तरह उनके सपोर्ट में उतर आए।

फैन्स ने यहाँ तक कह दिया कि पार्थ जिंदल सबसे इरिटेट करने वाले फ्रेंचाइजी मालिक हैं। कुछ लोगों ने यह भी पूछा कि पार्थ जिंदल कौन है? एक फैन ने यह भी कहा कि आउट हो या नॉट आउट लेकिन दिल्ली के मालिक पार्थ जिंदल का संजू सैमसन के लिए यह व्यवहार बेहद शर्मनाक था।
गौरतलब है कि दिल्ली के लिए पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्रेजर मैकगर्क ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जमा दिया। दिल्ली ने शुरुआती रन रेट को अंत तक मेंटेन किया और स्कोर 221 रनों तक पहुंचा दिया। यहाँ से राजस्थान रॉयल्स के लिए मामला आसान नहीं था।
रॉयल्स के लिए संजू सैमसन ने मोर्चा संभाल लिया और धमाका कर दिया। उन्होंने 86 रन बनाए लेकिन विवादित फैसले पर आउट होकर चले गए। फील्डर ने कैच पकड़ा, उस समय उनका पाँव सीमा रेखा पर टच होता लग था था। तीसरे अम्पायर ने आउट देकर उनको वापस भेज दिया।
सैमसन ने मैदानी अम्पायर से बातचीत भी की लेकिन इसका असर उनके ऊपर ही पड़ा और बीसीसीआई ने सजा देने का ऐलान कर दिया। बीसीसीआई ने आचार संहिता उल्लंघन के मामले में सैमसन को 30 फीसदी मैच फीस काटने की सजा सुना डाली। रॉयल्स इस मैच में जीत दर्ज करने पर प्लेऑफ़ में पहुँच जाती।












Click it and Unblock the Notifications