क्रुणाल की हरकत पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर, पोलार्ड कर सकते थे पलटवार

नई दिल्ली। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल सीजन-15 में सबसे खराब दाैर से गुजर रही है। इस टीम ने अभी तक 8 मैच खेले, लेकिन जीत का खाता नहीं खुल सका। रविवार को सीजन के 37वें मैच में मुंबई को लखनऊ सुपर जायंट्स से 36 रनों से हार मिली। मुंबई की जीत की उमीद उस समय टूट गई जब क्रुणाल पांड्या ने किरोन पोलार्ड (19) को आउट किया। इस दाैरान जब पोलार्ड पवेलियन लाैट रहे थे को क्रुणाल पीछे से आकर उनके ऊपर लटक गए। क्रुणाल भले ही मजाक में थे, लेकिन पूर्व भारतीय बल्लेबाज पार्थिव पटेल को उनकी यह हरकत पसंद नहीं आई।
यह भी पढ़ें- केएल राहुल ने IPL में किया वो काम, जो कोई अन्य बल्लेबाज नहीं कर सका
पटेल ने कहा कि क्रुणाल पांड्या की प्रतिक्रिया जोखिम भरी थी और पांड्या को ऐसा करने से पहले इस सीजन में मुंबई की फॉर्म के बारे में सोचना चाहिए था। उन्होंने यह भी कहा कि पोलार्ड से दूरी बनानी चाहिए थी क्योंकि वह अब तक टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ नहीं रहे हैं। साथ ही आरपी सिं ने भी कहा कि अगर पलटकर पोलार्ड जवाब देते तो फिर क्रुणाल क्या करते। पटेल ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, ''कुणाल और पोलार्ड बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन मैदान पर चीजें अलग हैं। पोलार्ड रन नहीं बना रहे हैं। साथ ही मुंबई भी हारने की होड़ में है। उस वक्त खिलाड़ियों को स्पेस देना जरूरी है। ड्रेसिंग रूम में आप पूरे साल जितना चाहें उतना मजाक कर सकते हैं। लेकिन, मुझे लगता है कि क्रुणाल का ये रिएक्शन बहुत ज्यादा हो गया था।"

इस बीच, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह को भी लगा कि पांड्या को इससे बचना चाहिए था क्योंकि पोलार्ड खुद खराब फॉर्म के दौर से गुजर रहे हैं। आरपी सिंग ने कहा, "कोई भी हारना पसंद नहीं करता। जब कोई खिलाड़ी अच्छा नहीं कर रहा हो तो ऐसी चीजों से बचना चाहिए। आप नहीं जानते कि वह किन भावनाओं से गुजर रहा है। क्या होता अगर वह (पोलार्ड) पीछे मुड़कर जवाब देते। वह मैच जीतने में असमर्थ होने से निराश होकर वापस चल रहा था और क्रुणाल ने जो किया वो ज्यादा ओवर था।"












Click it and Unblock the Notifications