RR vs KKR: प्लेइंग 11 में फिर बदलाव कर उतरी कोलकाता, राजस्थान को फिर मिली टॉस में हार

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 47वां मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा रहा है, जहां पर पिछले 5 मैचों में हार का सामना करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का सामना राजस्थान रॉयल्स से हो रहा है। दोनों टीमें अपना पिछला मैच हार कर आ रही है, लेकिन राजस्थान की टीम ज्यादा बेहतर स्थिति में नजर आ रही है। राजस्थान रॉयल्स की टीम को अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा है लेकिन वो इस मैच में जीत के साथ प्लेऑफ की अपनी दावेदारी को मजबूत करने की ओर देख रही होगी।

IPL 2022
Photo Credit: Twitter/IPL

वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में जिस पिच का इस्तेमाल हो रहा है, उस पर रविवार को लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने 195 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। ऐसे में आज इस पिच पर स्पिन को मदद मिलने की उम्मीद है, हालांकि पिच ज्यादा सूखा और सख्त नजर आ रहा है जिसकी वजह से यहां पर एक बार फिर से बल्लेबाज बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए नजर आ सकते हैं।

और पढ़ें: 9 सालों से घर नहीं लौटा मुंबई इंडियंस का यह युवा स्टार, पहली जीत के बाद सुनाई दिल छू लेने वाली कहानी

Recommended Video

    IPL 2022: IPL’s biggest records are waiting for Sunile Narine to create history | वनइंडिया हिन्दी

    इसी को देखते हुए जब कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीता तो पहले गेंदबाजी का फैसला किया और कहा कि ओस की परिस्थिति को देखते हुए हम चाहते हैं कि पहली पारी में परिस्थितियों का फायदा उठाना चाहते हैं। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने दो बदलाव करते हुए वेंकटेश अय्यर की जगह अनुकूल रॉय को डेब्यू करने का मौका दिया है, तो वहीं पर हर्षित राणा की जगह शिवम मावी की टीम में वापसी हुई है।

    वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी एक बदलाव किया है और डैरिल मिचेल की जगह करुण नायर को मौका दिया है। दोनों टीमों ने यह बदलाव अपनी विपक्षी टीम को देखते हुए लिया है।

    और पढ़ें: उमरान मलिक की स्पीड का बैटर कैसे करें सामना, सुनील गावस्कर ने बताया खेलने का तरीका

    राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

    कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग XI: एरोन फिंच, अनुकूल रॉय, श्रेयस अय्यर (c), नीतीश राणा, बाबा इंद्रजीत (wk), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, उमेश यादव, टिम साउथी, शिवम मावी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+