'बेटियों की इज्जत लुटाओ, आवाज उठाये तो गोली से उड़ाओ', हसीन जहां ने PM मोदी पर साधा निशाना

Kolkata doctor rape murder case: कोलकाता की एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या के मामले को लेकर लगातार प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इस घटना के बाद देशभर में लोग काफी गुस्से में हैं। बंगाल में भी इस घटना को लेकर प्रदर्शन हुए। जिसके बाद हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच के आदेश दे दिए। अब सीबीआई इस मामले को संभाल रही है।

हसीन जहां का फूटा गुस्सा

मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने महिलाओं के बारे में पोस्ट किया, जिसमें अप्रत्यक्ष रूप से पुरुषों पर निशाना साधा गया। अपने पोस्ट में वह अक्सर अपने पति मोहम्मद शमी पर निशाना साधती हैं। इस बार उन्होंने बंगाली में एक ऑडियो क्लिप शेयर की, जिसमें एक महिला डॉक्टरों की स्थिति और महिलाओं की दुर्दशा के बारे में चिंता व्यक्त की।

hasin Jahan 1

PM मोदी पर साधा निशाना

हसीन जहां ने अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। दरअसल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 जनवरी 2015 को पानीपत हरियाणा में की थी। अब हसीन जहां ने इसे लेकर लिखा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा ही गलत है। इसकी जगह ये होना चाहिए कि बेटियों की इज्जत लुटाओ, आवाज उठाये तो गोली से उड़ाओ।

'ये नारा सिर्फ राजनीतिक झूठ है'

हसीन जहां ने इस नारे को लेकर लिखा कि अल्लाह की कसम ये नारा सिर्फ राजनीतिक झूठ है, असली नारा होना चाहिए बेटियों की इज्जत लुटाओ, आवाज उठाये तो गोली से उड़ाओ, दर्दनक मौत से सामना करवाओ। महिलाओं को सिर्फ और सिर्फ सेक्स टॉय समझकर रखा है देश के रसूखदार लोगों ने, इसमे सबसे बड़ा हाथ और साथ महिलाओ का है।

मैं उन महापुरुषों से विनती करती हूं, हम महिलाएं जो आप लोगों के सहारे थोड़ा बहुत साहस कर पाती हैं, आप लोग हम महिलाओ का साथ कभी ना छोड़ना। वर्ना जगह जगह शौचालय की जगह सेक्सालय बना दिया जाएगा।

'खुद हिम्मत करो और आवाज उठाओ।'

इससे पहले हसीन जहां ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि क्या पूरे देश को ऐसे मुद्दों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। उन्होंने लिखा कि अरे औरतों, तुम कब तक सिर्फ मर्दों की इजाजत से आवाज उठाओगी? खुद हिम्मत करो और आवाज उठाओ। हालांकि, बाद में उन्होंने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया और एक और पोस्ट किया। बता दें कि मोहम्मद शमी और हसीन जहां के बीच पिछले कुछ समय से रिश्ते खराब चल रहे हैं। वे अलग-अलग रहते हैं, लेकिन उनका तलाक नहीं हुआ है। उनका मामला कोर्ट में भी है और हसीन अक्सर अलग-अलग बहाने बनाकर शमी पर निशाना साधती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+