Independence Day 2023: एमएस धोनी ने 15 August को ही क्यों लिया रिटायरमेंट का फैसला? जानें तारीख के पीछे की वजह

Independence Day 2023: 15 अगस्त के दिन हमें अंग्रेजों की 200 सालों की गुलामी से आजादी मिली थी। 1947 का यही वो दिन था, जब पहली बार भारतवासियों ने एक आजाद देश में खुले आसमान के नीचे सांस लेना शुरू किया। क्रिकेट के लिहाज से भी इस दिन का खास महत्व है, क्योंकि स्वतंत्रता दिवस के दिन ही भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने रिटायरमेंट का ऐलान किया था।

ICC की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं एमएस धोनी
दरअसल, भारत के पूर्व क्रिकेटर एमएस धोनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने के लिए स्वतंत्रता दिवस यानी 15 अगस्त का खास दिन चुना। न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में टीम के बाहर होने के बाद धोनी भारत के लिए नहीं खेले थे। धोनी तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं।

ms dhoni retirement

महेंद्र सिंह धोनी ही हैं, जिन्होंने 2011 में भारत को 50 ओवरों का विश्व कप जिताया और देश का 28 साल का लंबा इंतजार खत्म किया। 2013 में उन्होंने भारत की युवा टीम के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। 2007 में उनकी टी20 विश्व कप जीत ने सर्वोच्च कप्तानी कौशल का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया।

एमएस धोनी ने 15 अगस्त 2020 को अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर 4 मिनट और 7 सेकंड का एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें उनके लगभग 16 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर की अलग-अलग यादगार तस्वीरें दिखाई गईं।

इस वीडियो के बैकग्राउंड में गाना बज रहा था 'मैं पल दो पल का शायर हूं।' इसके साथ धोनी ने लिखा था- आपके प्यार और सपोर्ट के लिए सभी का बहुत धन्यवाद, 7 बजकर 29 मिनट से मुझे सेवानिवृत्त समझें। इस खबर से फैंस के होश उड़ा गए, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि, अचानक धोनी संन्यास का ऐलान कर देंगे।

एमएस धोनी ने 15 अगस्त के दिन क्यों लिया संन्यास
एमएस धोनी के मैनेजर मिहिर दिवाकर ने उस दौरान बताया कि उनका करियर भारत के लिए था और वह सच्चे देशभक्त हैं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल को अलविदा कहने के लिए इससे बड़ा कोई दिन नहीं हो सकता था। दिवाकर ने यह भी खुलासा किया कि उनके संन्यास को लेकर चर्चा चल रही थी लेकिन तारीख तय नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि धोनी की मुख्य प्राथमिकता अब इंडियन प्रीमियर लीग है।

महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट करियर
एमएस धोनी ने अपने टेस्ट करियर में अब तक 90 मैच खेले हैं और 38 की औसत से 4,876 रन बनाए हैं। एमएस धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 544 चौके और 78 छक्के लगाए हैं।

एमएस धोनी के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अपने वनडे करियर में अब तक 350 मैच खेले हैं और 51 की औसत के साथ 10,773 रन बनाए हैं। एमएस धोनी ने अपने वनडे करियर में 826 चौके और 229 छक्के लगाए हैं।

एमएस धोनी ने अपने टी20 करियर में अब तक 98 मैच खेले हैं और 38 की औसत के साथ 1,617 रन बनाए हैं। एमएस धोनी ने अपने टी20 करियर में 116 चौके और 52 छक्के लगाए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+