IPL 2023: आईपीएल में किसके नाम है एक सीजन में सबसे अधिक बार 600 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड?
IPL 2023: क्वालिफायर-1 का पहला मैच कल यानी 23 मई को गुजराट टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबले एम चिन्नास्वाई स्टेडियम में होगा।

IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन के सभी 70 लीग मैच खत्म हो चुके हैं। अगली फाइट प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली चारों टीम के बीच होगी। प्लेऑफ की 4 टीमों में डिफेंडिंग चैंपियन जीटी (GT), सीएसके (CSK), एलएसजी (LSG) और एमआई (MI) शामिल हैं। आइए एक नजर उन खिलाड़ियों पर डालते हैं, जिन्होंने आईपीएल के एक सीजन में सबसे अधिक बार 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।
केएल राहुल के नाम एक सीजन में सबसे अधिक 600 रन का रिकॉर्ड
दरअसल, एक सीजन में सबसे ज्यादा बार 600 से अधिक रन बनाने वालों की लिस्ट में पहला नाम टीम इंडिया और वर्तमान में एलएसजी के खिलाड़ी केएल राहुल के नाम है। उन्होंने साल 2018, 2020, 2021 और 2022 में ये बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक सीजन में 600 से अधिक रन बनाए।
विराट कोहली का आईपीएल में दबदबा कायम
इस लिस्ट में अगला नाम टीम इंडिया और आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली का है, जिन्होंने साल 2013, 2016 और वर्तमान के आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में ये कारनामा किया है। इस सीजन उनके नाम 639 रन हैं।
लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं डेविड वार्नर
एक सीजन में सबसे अधिक बार 600 रन बनाने वालों की लिस्ट में तीसरा नाम डेविड वार्नर का है, जिन्होंने साल 2016, 2017 और 2019 में 600 से अधिक रन बनाए थे। हालांकि, आईपीएल 2023 में वो इस उपलब्धि से चूक गए हैं, 16वें सीजन में उनके नाम 516 रन हैं।
चौथे नंबर पर क्रिस गेल का नाम
इस लिस्ट में चौथे नंबर पर क्रिस गेल का नाम हैं, जिन्होंने आईपीएल के साल 2011, 2012 और 2013 में 600 से ज्यादा रन अपने नाम किए थे।
डु प्लेसिस के नाम इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा रन
एक सीजन में 600 से ज्यादा रन बनाने के मामले में फॉफ डु प्लेसिस भी किसी से पीछे नहीं है। उन्होंने साल 2021 और वर्तमान आईपीएल 2023 में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस सीजन उनके नाम 14 मैचों में 730 रन हैं।












Click it and Unblock the Notifications