IND vs AUS: कौन करेगा पिंक बॉल टेस्ट में भारत के लिए ओपनिंग? रोहित शर्मा ने खुलकर बता दिया नाम
IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट में भारतीय ओपनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर संशय समाप्त हो गया है। भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने प्रेस वार्ता में स्थिति साफ़ कर दी है। अब इस बारे में किसी प्रकार की अटकलें भी नहीं लगाई जा सकेंगी।
रोहित शर्मा ने साफ़ तौर पर कह दिया कि मैच में केएल राहुल ओपन करेंगे। खुद की बैटिंग पोजीशन के बारे में भी रोहित शर्मा की तरफ से बयान आया है। वह निचले क्रम में ही कहीं खेलते हुए नजर आने वाले हैं।। पिछले मैच में राहुल ने उनकी अनुपस्थिति में ओपन किया था।

रोहित ने प्रेस वार्ता में कहा कि राहुल ओपन करेंगे। मैं मिडिल ऑर्डर में ही कहीं खेलूँगा। आगे उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह आसान काम नहीं है लेकिन टीम के लिए यह बेस्ट है। केएल राहुल ने भारत से बाहर जो किया है, उसे देखते हुए वह इस स्थान के हकदार हैं।
भारतीय टीम के कप्तान ने आगे कहा कि राहुल और जायसवाल ने पर्थ में टीम के लिए बेहतरीन काम किया था। मैं घर पर था और उनको देखा था। राहुल ने काफी शानदार क्रिकेट खेला और इस समय वही ओपन करने के हकदार हैं। अभी इसे बदलने की जरूरत नहीं है। शायद भविष्य में चीजें अलग भी हो सकती हैं। निचले क्रम में खेलना मेरे लिए आसान नहीं है लेकिन टीम के लिए यही सही है।
नितीश रेड्डी और हर्षित राणा को लेकर रोहित ने कहा कि उनके बारे में सुना था और खेलते हुए भी देख लिया। उनको देखना काफी प्रभावित करने वाला था। जब दोनों यहाँ आए थे, उससे पहले मैंने उनको टी20 क्रिकेट में खेलते हुए देखा था। पर्थ में दोनों ने काफी प्रतिभा दिखाई और अपने गेम को लेकर स्पष्ट थे। ऐसा लगा ही नहीं कि दोनों अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications