KL Rahul Century: केएल राहुल ने इंग्लैंड में जड़ा कमाल का शतक, क्या खत्म होगा 18 साल का सूखा?
KL Rahul Century: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम बड़े बदलाव की ओर तेजी से बढ़ रही है। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल के टेस्ट टीम में पारी की शुरुआत करने की उम्मीद है। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद अब केएल राहुल पर फैंस की नजरें होगी। केएल राहुल अब टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी बन गए हैं और इंग्लैंड दौरा उनका पहला बड़ा मौका होगा।
भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच मुकाबला (KL Rahul Century)
हाल ही में इंग्लैंड में भारत ए और इंग्लैंड लायंस के बीच एक अनौपचारिक टेस्ट खेला गया। पहले दिन जब इंग्लैंड लायंस ने गेंदबाजी करने का फैसला किया, तब केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजी की शुरुआत की। यशस्वी केवल 26 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन भी जल्दी पवेलियन लौटे। लेकिन राहुल ने करुण नायर के साथ मिलकर टीम का संभाला।

केएल राहुल ने जड़ा शतक
करुण नायर कैंटरबरी में हुए एक अनौपचारिक टेस्ट में डबल सेंचुरी बना चुके हैं, और इस मैच में उन्होंने 40 रन बनाए। राहुल ने काफी धैर्य और संयम दिखाया और चाय के समय तक 92 रन बना लिए थे। इसके बाद उन्होंने 151 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया, जो टीम के लिए बड़ी उपलब्धि है। पहले दिन राहुल ने कुल 116 रन बनाए, जिसमें 15 चौके और एक छक्का शामिल था। इंग्लैंड में भारतीय टीम ने साल 2007 में आखिरी बार टेस्ट सीरीज जीता था। ऐसे में अब टीम के खिलाड़ियों की कोशिश 18 साल के सूखे को खत्म करने की होगी।
सीरीज शुरू होने से पहले बढ़ा टीम का विश्वास
हालांकि बाद में जॉर्ज हिल ने उन्हें कैच आउट कर दिया। राहुल का प्रदर्शन टीम का मनोबल सीरीज शुरू होने से पहले बढ़ाने का काम किया है। उनके साथ करुण नायर और जुरेल ने भी अच्छे प्रदर्शन से अपनी जगह मजबूत की है। टीम के नए कप्तान शुभमन गिल, ऋषभ पंत और रवींद्र जडेजा के साथ बाकी मिडल ऑर्डर के खिलाड़ी भी टीम को मजबूती देने का काम करेंगे।
शुभमन गिल की कप्तानी में टीम को मिलेगी चुनौती
शुभमन गिल की कप्तानी में यह टीम इंग्लैंड दौरे पर अच्छा प्रदर्शन करने की पूरी कोशिश करेगी। यह दौर भारत के लिए एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है, जिसमें युवा खिलाड़ी भी अपनी काबिलियत दिखा रहे हैं। इस तरह के बदलाव भारतीय टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत अहम हैं। राहुल और जायसवाल जैसे युवा खिलाड़ियों को बड़ा मौका मिलना टीम के भविष्य के लिए अच्छे संकेत है। इंग्लैंड दौरा उनकी काबिलियत को परखने का अच्छा मौका होगा।












Click it and Unblock the Notifications