IND vs AUS: केएल राहुल का शॉट देख घूमा गेंदबाज का माथा! तूफानी अर्धशतक जड़ टी-20 क्रिकेट में किया ये कारनामा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के उप-कप्तान केएल राहुल ने दमदार बल्लेबाजी की। पिछले कुछ समय से केएल राहुल के फॉर्म और उनके स्ट्राइक रेट पर कई तरह के सवाल किए जा रहे थे।

नई दिल्ली, 20 सितंबर। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम के उप-कप्तान केएल राहुल ने दमदार बल्लेबाजी की। पिछले कुछ समय से केएल राहुल के फॉर्म और उनके स्ट्राइक रेट पर कई तरह के सवाल किए जा रहे थे। ऐसे में केएल राहुल का यह अर्धशतक वर्ल्ड कप से पहले उनके मनोबल को बढ़ाने का काम करेगी। राहुल ने महज 32 गेंदों में यह अर्धशतक पूरा किया। राहुल के टी20 इंटरनेशनल करियर का यह 18वां टी-20 अर्धशतक था।

Recommended Video

    IND vs AUS: KL Rahul ने बनाया बड़ा Record, Rohit Sharma को पीछे छोड़ा| वनइंडिया हिंदी *Cricket
    KL Rahul

    केएल राहुल ने जड़ा दमदार छक्का

    अपनी पारी के दौरान तीसरे ओवर में केएल राहुल ने एक ऐसा शॉट लगाया, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, जोश हेजलवुड की ऑफ स्टंप पर फेंकी गई गेंद को केएल राहुल ने आसानी के साथ लेग साइट में छक्का लगा दिया। राहुल का शॉट देख हेजलवुड भी हैरान रह गए और इस दौरान उनकी आंखें भी बड़ी हो गई। केएल राहुल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस इस पर लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

    केएल राहुल ने पूरे किए 2000 रन

    इस अर्धशतक के साथ ही केएल राहुल ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में एक नया मुकाम हासिल किया। पीसीए आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला गई यह पारी केएल राहुल को लंबे समय तक याद रहेगी। केएल राहुल ने अपने टी-20 करियर में 2,000 रन पूरे किए। 62 टी-20 मुकाबले के 58 पारियों में केएल राहुल ने 39.27 की औसत और 141.32 के स्ट्राइक रेट के साथ 2018 रन बनाए हैं।

    दोनों टीमों में शामिल है ये खिलाड़ी

    भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल।

    ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), कैमरून ग्रीन, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंगलिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, नाथन एलिस, एडम जैम्पा, जोश हेजलवुड।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+