'वो मुझे मार डालेगी, क्योंकि मैंने उसको....' पत्नी अथिया शेट्टी को लेकर राहुल का चौंकाने वाला बयान
KL Rahul On Athiya Shetty: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल इन दोनों जबर्दस्त फार्म से गुजर रहे हैं। केएल राहुल लगातार टीम के लिए रन बनाने का काम कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका में खेली जा रही है टेस्ट सीरीज में भी केएल राहुल भारत के इकलौते ऐसे बल्लेबाज नजर आए हैं जो की फॉर्म में नजर आए। केएल राहुल के बल्ले से सेंचुरियन टेस्ट में टीम के लिए सबसे अधिक रन निकले थे।
सेंचुरियन में जड़ा शतक: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट की पहली पारी के दौरान भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल ने शतक डड़ने का कारनामा किया। केएल राहुल के शतक की बदौलत ही भारतीय टीम 245 रनों के स्कोर तक पहुंचने में सफल रही थी। केएल राहुल को दूसरी छोड़ से किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिल सका और भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह मुकाबला हार गई।

चोट से जूझ रहे थे राहुल: पिछले कुछ सालों से केएल राहुल चोट से जूझ रहे थे। चोट की वजह से उन्होंने कई बड़े मुकाबले को भी मिस किया था। पिछले साल यानी कि 2023 में आईपीएल के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गए थे। जिसके बाद लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम की तरफ से उन्होंने आगे टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया। वहीं भारत की तरफ से भी उन्हें कई मुकाबलों से बाहर ही रहना पड़ा।
कमाल की वापसी: साल 2023 में खेले गए एशिया कप और वनडे कप वनडे वर्ल्ड कप केएल राहुल के लिए शानदार रहा। वर्ल्ड कप में केएल राहुल के बल्ले से भारत के लिए 452 रन निकले थे। राहुल ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुश्किल समय में उनकी पत्नी अथिया शेट्टी ने उनका पूरा साथ दिया। वह हमेशा उनके लिए खड़ी रहीं लेकिन कभी-कभी वह निराश हो जाती थीं और ज्यादा गुस्सा भी हो जाती थी।
राहुल का हैरान करने वाला बयान: राहुल ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए बताया कि अथिया मेरे साथ थी। वह हमेशा हर चीज में मेरे साथ रहीं। अधिकतर समय वह मुझसे ज्यादा निराश और गुस्से में रहीं। मैंने हमेशा उन्हें किसी अन्य चीज की तुलना में शांत रखने की कोशिश की। केएल राहुल ने इस दौरान एक चौंकाने वाला बयान भी दिया राहुल ने कहा कि जब वह ग्राउंड में कदम रखते हैं तब वह अपनी पत्नी के बारे में नहीं सोचते हैं।
उस समय उनका पूरा फोकस अपने गेम पर होता है। केएल राहुल ने इसके साथ ही कहा कि जब यह बात अथिया को पता चलेगी तो वह मुझे मार डालेगी, लेकिन जब मैं ग्राउंड पर कदम रखता हूं तो वास्तव में मैं उनके बारे में नहीं सोचता। उस समय मेरा फोकस सिर्फ क्रिकेट पर होता है।
केपटाउन में जीत की तलाश: साउथ अफ्रीका दौरे पर केएल राहुल की कप्तान में भारतीय टीम को वनडे सीरीज में जीत मिली थी। भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। सेंचुरियन के बाद केपटाउन में भी केएल राहुल के बल्ले से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। केपटाउन में भारत ने अभी तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं जीता है। ऐसे में भारत को अगर इतिहास रचना है तो केएल राहुल सहित विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी टीम के लिए रन बनाने होंगे।












Click it and Unblock the Notifications