आखिर क्यों नहीं दिया रवि बिश्नोई को ओवर, खुद केएल राहुल ने बताई वजह
राजस्थान के खिलाफ मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद कप्तान केएल राहुल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि केएल राहुल ने मैच में अच्छी बल्लेबाजी की और 48 गेंदों पर 76 रन बनाएं। लेकिन अगर केएल राहुल की कप्तानी की बात करें तो उनसे जरूर कुछ गलतियां हुई हैं जिसको लेकर उनपर सवाल खड़े हो रहे हैं।
दरअसल राजस्थान के बल्लेबाज जिस तरह से लखनऊ के गेंदबाजों की पिटाई कर रहे थे। उसके बाद सवाल किया जा रहा है आखिर क्यों केएल राहुल ने स्पिन गेंदबाजों को मौका नहीं दिया बावजूद इसके कि वो किफायती गेंदबाजी कर रहे थे और राजस्थान के बल्लेबाजों को आसानी से रन स्कोर नहीं करने दे रहे थे।

लखनऊ ने अमित मिश्रा को इंपैक्ट खिलाड़ी के तौर पर मैच में खिलाया। लेकिन उन्हें सिर्फ 2 ओवर दिए गए। अपने पहले ही ओवर में अमित मिश्रा ने एक विकेट झटका। लेकिन उनसे 4 ओवर का कोटा पूरा नहीं कराया गया।
इसी तरह से रवि बिश्नोई को सिर्फ 1 ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला। हालांकि क्रुनाल पांड्या से 4 ओवर पूरे कराए गए। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 24 रन दिए, लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिल सका।
राजस्थान की बल्लेबाजी को लेकर केएल राहुल ने कहा कि एक बार जब रन बरसने लगते हैं तो बल्लेबाज गेंदबाज पर और दबाव डालता है। क्रुनाल पांड्या ने 2-3 ओवर काफी अच्छे किए और राजस्थान के बल्लेबाजों को रोकने की कोशिश की।
वहीं बिश्नोई को गेंदबाजी को लेकर केएल राहुल ने कहा कि उन्हें मौका देने के लिए मुझे सही समय नहीं मिला। मैं उन्हें रोवमन और हेटमायर के लिए बचाकर रखा चाहता था, हम जानते हैं कि वो उन्हें अच्छी गेंदबाजी कर सकते हैं।
हालांकि लखनऊ के लिए अच्छी बात यह है कि इस मैच में हार के बाद भी लखनऊ की टीम अंक तालिका में चौथे पायदान पर है। लखनऊ की टीम ने 9 में से 5 मैच जीतकर 10 अंक हासिल किए हैं। लखनऊ की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की रेस में अभी बरकरार है।












Click it and Unblock the Notifications