FIFA WC 2022 Final: अर्जेंटीना या फ्रांस भारतीय खिलाड़ी किसे करेंगे सपोर्ट, कप्तान केएल राहुल ने दिया ये जवाब

FIFA WC 2022 Final, kl Rahul: बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट भारत ने 188 रनों से जीत लिया है। इस मुकाबले को जीतने के बाद अब खिलाड़ी फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए तैयार हैं।

FIFA WC 2022 Final

FIFA WC 2022 Final, kl Rahul: कतर में फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 का आज आखिरी मुकाबला खेला जाना है। रविवार को होने वाले फाइनल में अर्जेंटीना का मुकाबला फ्रांस से होना है। लुसैल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर दुनिया भर के फुटबॉल फैंस की नजरें बनी हुई है। भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी रात में मुकाबले को एक साथ देखने का प्लान बना रहे हैं।

केएल राहुल ने बताया टीम का प्लान

केएल राहुल ने बताया टीम का प्लान

रविवार को फ्रांस की नजर लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर होगी। जबकि अर्जेंटीना 36 साल बाद फाइनल जीतने के लिए बेकरार होगी। भारतीय कप्तान केएल राहुल लुसैल स्टेडियम में आयोजित होने वाले फीफा फाइनल मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। फीफा फाइनल मुकाबले से पहले उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा टीम के खिलाड़ियों का रात में फुटबॉल मैच देखने का प्रोग्राम है।

इस टीम को सपोर्ट करेंगे भारतीय क्रिकेटर

इस टीम को सपोर्ट करेंगे भारतीय क्रिकेटर

जब केएल राहुल से पूछा गया कि भारतीय़ खिलाड़ी फाइनल मुकाबले में किस टीम को सपोर्ट करेंगे। इस पर केएल राहुल ने कहा कि टीम के खिलाड़ी जिन फुटबॉल टीम को सपोर्ट करते थे वह टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। ऐसे में हम सब मिलकर बस फाइनल का मजा उठाना चाहेंगे। राहुल ने कहा कि अधिकतर भारतीय खिलाड़ी ब्राजील और इंग्लैंड के फैंस हैं, लेकिन ये दोनों ही टीमें बाहर हो गई हैं। लिहाजा हम फाइनल का मजा लेने के लिए मैच देखेंगे।

5 दिन की थकान के बाद एन्जॉय का प्लान

5 दिन की थकान के बाद एन्जॉय का प्लान

केएल राहुल ने कहा कि पांच दिन लगातार क्रिकेट खेलने के बाद खिलाड़ी काफी थक गए हैं। अब वह फीफा वर्ल्ड कप फाइनल का मजा उठाना चाहेंगे। मैच की बात करें तो बांग्लादेश की दूसरी पारी 324 रन पर ऑल आउट हुई। जिस कारण भारत ने पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 188 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की कोशिश अब अगले टेस्ट को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने की होगी। भारत के दिए 513 रन के लक्ष्य के जवाब में बांग्लादेश 5वें और आखिरी दिन 324 रनों पर ढेर हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+