IPL 2024: ये भारतीय क्रिकेटर है IPL का सबसे महंगा कप्तान, सैलरी के मामले में धोनी-पंड्या भी छूट गए पीछे

IPL 2024, Highest Paid Captains: 22 मार्च से आईपीएल 2024 शुरू होने की उम्मीद है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस साल 22 मार्च से लेकर 25 मई तक आईपीएल के मुकाबले आयोजित किए जा सकते हैं। पिछली बार की तरह इस साल भी आईपीएल में दस टीमें हिस्सा लेने वाली है। आइए एक नजर डालते हैं इन टीमों के कप्तानों की सैलरी पर। जानिए किस टीम के कप्तान को कितनी सैलरी मिलती है।

केएल राहुल हैं सबसे महंगे कप्तान

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल इस समय आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले कप्तान हैं। आईपीएल 2022 में केएल राहुल को लखनऊ की टीम ने 17 करोड़ में खरीदा था। इसके बाद हर सीजन के लिए केएल राहुल को 17 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम लगातार दो प्लेऑफ़ में पहुंचने का कारनामा कर चुकी है।

Highest Paid Captains 1

पंत को मिलते हैं 16 करोड़

दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत मौजूद हैं। साल 2022 में कार दुर्घटना में लगी चोटों के बाद ऋषभ पंत की वापसी की उम्मीद है। साल 2022 में दिल्ली की टीम ने ऋषभ पंत की सैलरी बढ़ाकर 16 करोड़ कर दी थी। इसके साथ ही श्रेयस अय्यर के टीम से जाने के बाद वह दिल्ली के कप्तान भी चुने गए थे।

पंड्या-सैमसन पर भी पैसों की बारिश

हार्दिक पंड्या मुंबई इंडियंस के साथ वापस आ गए हैं और उन्होंने रोहित शर्मा से कप्तानी ले ली है। हार्दिक ने पिछले दो सीज़न में गुजरात का नेतृत्व किया। हार्दिक को मुंबई की तरफ से 15 करोड़ दिए जाते हैं। संजू सैमसन आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 करोड़ रुपये पर रिटेन थे। लिहाजा उन्हें हर साल 14 करोड़ रुपये मिलते हैं।

धोनी की है इतनी सैलरी

धोनी ने आईपीएल 2023 से पहले अपनी सैलरी में कटौती की थी। 15 करोड़ रुपये से वह 12 करोड़ रुपये पर आ गए हैं। वहीं रवींद्र जडेजा को 16 करोड़ रुपये दिए जाते हैं। धोनी ने पिछले साल अपनी कप्तानी में सीएसके को पांचवीं आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी। आईपीएल 2024 उनका आखिरी सीजन हो सकता है।

अय्यर बतौर कप्तान करेंगे वापसी

पीठ की चोट के कारण पिछले सीजन से बाहर रहने के बाद श्रेयस अय्यर आईपीएल में वापसी के लिए तैयार हैं। उन्हें केकेआर ने आईपीएल 2022 की नीलामी में 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा और अपना कप्तान बनाया। पिछले सीजन में नितीश राणा ने केकेआर की कप्तानी की थी, लेकिन अब अय्यर वापस जिम्मेदारी संभालेंगे। शिखर धवन को पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2022 मेगा-नीलामी में 8.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह पिछले सीजन में उनके कप्तान थे और इस साल भी कप्तान बने रहेंगे।

पहली बार कप्तानी करेंगे गिल

शुभमन गिल आईपीएल के सबसे नए कप्तान हैं, जिन्हें हार्दिक पंड्या के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद गुजरात टाइटंस की कमान सौंपी गई है। गिल को गुजरात ने आईपीएल 2022 से पहले 8 करोड़ रुपये की सैलरी पर अपने साथ जोड़ा था। आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस को 7 करोड़ रुपये मिलते हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद एडेन मार्करम को 2 करोड़ 60 लाख रुपये देती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+