शाहरुख खान KL Rahul को बनाएंगे KKR का नया किंग? 25 करोड़ तक देने को हैं तैयार

IPL 2026, KL Rahul: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज केएल राहुल इन दिनों इंग्लैंड में अपना दमखम दिखा रहे हैं। आईपीएल 2026 में वह अब एक नई टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) उन्हें दिल्ली कैपिटल्स से ट्रेड करने की कोशिश कर रही है। केकेआर आईपीएल की तीन बार की चैंपियन टीम है और अब वह राहुल को अपनी टीम में लाने को लेकर काफी गंभीर नजर आ रही है।

आईपीएल में शानदार रहा है करियर (IPL 2026, KL Rahul)

केएल राहुल ने 2013 में IPL में डेब्यू किया था, लेकिन 2018 से उनका बल्ला लगातार रन बरसा रहा है। IPL 2025 में उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 13 मैचों में 539 रन बनाए थे, जिसमें एक शानदार शतक और तीन अर्धशतक शामिल थे। इससे पहले वो लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान रह चुके हैं, जहां उन्होंने तीन सीज़न में टीम का नेतृत्व किया। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो केकेआर केएल राहुल को 25 करोड़ तक देने को तैयार है।

KL Rahul 1

पिछला सीजन केकेआर का रहा निराशाजनक

शाहरुख़ ख़ान की मालिकाना हक़ वाली टीम KKR इस समय एक मजबूत कप्तान की तलाश में है। 2024 में श्रेस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीतने के बाद, टीम ने 2025 में अजिंक्य रहाणे को कप्तान बनाया, लेकिन टीम प्लेऑफ तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में राहुल को टीम का अगला कप्तान बनाने की योजना पर काम चल रहा है। केएल राहुल के टीम में आने से केकेआर काफी मजबूत बन जाएगी।

केएल राहुल के आने से टीम होगी मजबूत

एक और बड़ी वजह राहुल में KKR की दिलचस्पी की यह है कि वो पूर्व भारतीय कोच और KKR के सहयोगी स्टाफ़ अभिषेक नायर के करीबी हैं। दोनों ने भारतीय टीम के साथ काम किया है और नायर का मानना है कि राहुल टीम को संतुलन दे सकते हैं। अगर केएल राहुल केकेआर की टीम का हिस्सा बनते हैं तो इससे केकेआर को काफी फायदा पहुंच सकता है।

हालांकि, इस डील में एक बड़ी अड़चन है। केकेआर के पास ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिसे दिल्ली कैपिटल्स बदले में लेने को तैयार हो। रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली को राहुल जैसा कोई मजबूत खिलाड़ी चाहिए, जो KKR के पास फिलहाल नहीं है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये हाई-प्रोफाइल ट्रेड अगले सीजन से पहले पूरी हो पाती है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+