श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए केएल राहुल की होगी टीम से छुट्टी! चेतन शर्मा की सेलेक्शन कमेटी करेगी चयन

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज 3 जनवरी से शुरू होगी। भारत दौरे पर श्रीलंका की टीम तीन टी20 और तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी।

KL Rahul

India vs Sri lanka T20 series भारत और श्रीलंका के बीच 3 जनवरी से शुरू हो रही टी20 सीरीज के लिए अब 10 दिन बचे हैं और इस सीरीज के लिए लिए टीम इंडिया का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है। अगले 2-3 दिनों के अंदर टीम का ऐलान हो सकता है। टीम की घोषणा से पहले बीसीसीआई सूत्रों के हवाले से जानकारी है कि चेतन शर्मा की अगुवाई वाली निवर्तमान चयन समिति श्रीलंका के खिलाफ टीम के चयन में शामिल होगी। इस सीरीज के लिए दो चयन समितियां टीम का चयन करेंगी।

केएल राहुल की होगी छुट्टी!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया से केएल राहुल की छुट्टी हो सकती है। टी20 वर्ल्ड कप के बाद से खराब फॉर्म में चल रहे केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया था। टेस्ट सीरीज में कप्तान रहते हुए भी केएल राहुल ने कोई जिम्मेदारी वाली पारी नहीं खेली। इसी वजह से उन्हें टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया से बाहर किया जाना तय माना जा रहा है। अगर रोहित टी20 सीरीज के लिए फिट नहीं रहते हैं तो हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, टी20 विश्व कप में सुपर फ्लॉप रहने वाले केएल राहुल को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर किए जाने की पूरी संभावना है। चूंकि अभी बीसीसीआई के नए पैनल के लिए उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग अभी बाकी है, इसलिए पुराना पैनल, जिसे टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की हार के बाद बर्खास्त कर दिया गया था वही टीम का चयन करेगा। श्रीलंका टी20 सीरीज का चयन अगले एक हफ्ते के अंदर करना होगा।

रोहित शर्मा बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। उनके टी20 में चुने जाने की संभावना बेहद कम है। ऐसे में हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया जा सकता है।

आपको बता दें कि केएल राहुल का 2021 के बाद से टी20 इंटरनेशनल में 126.53 का स्ट्राइक रेट और 28.93 का औसत रहा है। राहुल ने टी20 वर्ल्ड कप के छह मैचों में 4, 9, 9, 50, 51 और 5 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+