अगस्त में टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा कंफर्म, KL Rahul को बनाया जा सकता है कप्तान
टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर मुहर लग गई है। अगले महीने भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी।
नई दिल्ली, जुलाई 21: टीम इंडिया के जिम्बाब्वे दौरे पर मुहर लग गई है। अगले महीने भारतीय टीम 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। इस सीरीज को एक लेकर और बड़ी अपटेड सामने आ रही है। माना जा रहा है कि जिम्बाब्वे के खिलाफ ओपनर केएल राहुल (KL Rahul) को वनडे टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। फिलहाल टीम इंडिया 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां शिखर धवन टीम की कमान सौंपी गई है।
ये भी पढ़ें- लीजिए फिर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया... NZ vs IRE टी20 मैच में ब्रेसवेल ने रच दिया इतिहास

IPL के बाद से मैदान से दूर है राहुल
केएल राहुल IPL के 15वें सीजन के बाद से ही प्रोफेशनल क्रिकेट से दूर है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 सीरीज के लिए उनको भारत का कप्तान बनाया गया था, लेकिन श्रृंखला शुरू होने से ठीक एक दिन पहले वो ग्रोइंग इंजरी का शिकार हो गए। हाल ही में जर्मनी में उन्होंने अपनी एक सजर्री भी करवाई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में राहुल को भी जगह मिली है, लेकिन टीम में शामिल होने से पहले उनको फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

फिट हुए तो कप्तानी पक्की
केएल राहुल अगर फिटनेस टेस्ट पास कर वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में खेलते हैं, तो जिम्बाब्वे दौरे के लिए वह अपनी जगह पक्की कर लेंगे। PTI की खबर के मुताबिक, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए राहुल को कप्तान बनाया जा सकता है। केएल को कैप्टन बनाए जाने का सीधा मतलब ये हैं कि इस दौरे के लिए फुलटाइम कप्तान रोहित शर्मा समेत टीम के कई सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। राहुल ने अभी तक 3 वनडे मैचों में कप्तानी की है और तीनों में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

7 साल बाद जिम्बाब्वे का दौरा
टीम इंडिया पूरे 7 साल के बाद जिम्बाब्वे दौरे पर रवाना होगी। आखिरी बार टीम साल 2015 में अजिंक्य रहाणे की अगुआई में जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी। सीरीज के सभी मुकाबले 18, 20 और 22 अगस्त को हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे में खेले जाएंगे। ये सीरीज आईसीसी वर्ल्ड कप सुपर लीग का हिस्सा होगी।

कोहली को भी मिलेगा चांस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) को भी चुना जा सकता है। चयनकर्ता चाहते हैं कि एशिया कप से पहले कोहली जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलकर अपनी खोई हुई फॉर्म को हासिल करें। विराट को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे और 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम से ब्रेक दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications