केएल राहुल ने आज ही के दिन जड़ी थी वो फिफ्टी, जिसकी बराबरी करके कमिंस दुनिया में छा गए हैं
नई दिल्ली, 8 अप्रैल: आज ही के दिन 2018 में, मोहाली के पीसीए स्टेडियम में केएल राहुल का वह तूफान सबने देखा जिसकी चर्चा मौजूदा आईपीएल सीजन में पैट कमिंस की वजह से हो रही है। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ केवल 14 गेंदों में पचासा ठोक दिया था। दुनिया ने इस पारी के लिए पैट को सलामी ठोकी लेकिन यह कारनामा दूसरी बार हो रहा था क्योंकि 2018 में तब विकेटकीपर-बल्लेबाज राहुल ने केवल 14 गेंदों में सबसे तेज पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अर्धशतक बनाया था।

तब कप्तान गौतम गंभीर के 55 रन के दम पर दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) द्वारा निर्धारित 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए राहुल ने पंजाब को शानदार शुरुआत दिलाई और पार्क के चारों ओर कुछ शानदार शॉट लगाए। जब राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे, पंजाब केवल तीन ओवरों में 52/0 पर खेल रहा था, और दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 2 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। केएल अंततः 51 पर छह चौके और चार छक्के लगाकर आउट हो गए।
यह भी पढ़ें- सहवाग जैसे 'लीजेंड' को देनी पड़ी सफाई, प्रज्ञान ओझा हुए दुखी- 'हमारे इकोसिस्टम में गड़बड़ है'

कर्नाटक के बल्लेबाज ने तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की तीन डॉट गेंदों के साथ अपनी पारी की शुरुआत की। हालांकि, राहुल ने अगली तीन गेंदों में लगातार दो चौके लगाने के बाद एक छक्के के साथ धमाका किया।
हालांकि यह अनुभवी स्पिनर अमित मिश्रा थे, जिन्होंने राहुल की हिटिंग के प्रकोप का सामना किया, क्योंकि राहुल ने मिश्रा के पहले ओवर में 24 रन बनाकर केवल 14 गेंदों में सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक बनाया।
उनकी पारी दो गेंदों के बाद समाप्त हुई क्योंकि केएल ने स्क्वायर के पीछे गेंद को भेजने की कोशिश में एक एज निकल, जिसे मोहम्मद शमी ने शार्ट थर्ड मैन पर शानदार ढंग से लपक लिया।
इससे पहले सबसे तेज आईपीएल अर्धशतक का रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर के यूसुफ पठान और सुनील नरेन के नाम था। 2014 में पठान ने 22 गेंदों में 72 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 15 गेंदों में अपना अर्धशतक जमाया। तीन साल बाद 2017 में, नरेन ने आरसीबी के खिलाफ केकेआर के लिए 15 गेंदों में अर्धशतक बनाकर रिकॉर्ड की बराबरी की।












Click it and Unblock the Notifications