IPL प्लेऑफ में किसने जीते हैं सबसे अधिक मैच, KKR और SRH में जानिए किसका पलड़ा भारी?

KKR vs SRH Qualifier 1 IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन आईपीएल 2024 में धमाकेदार रहा है। दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंचने के लिए क्वालीफायर वन मुकाबले में अपना दमखम दिखाने वाली है। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास कई मैच विनर खिलाड़ी हैं। वही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में भी ताबड़तोड़ खिलाड़ियों की भरमार है।

जीतने वाली टीम करेगी फाइनल में एंट्री

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में एंट्री कर लेगी। वहीं हारने वाली टीम को क्वालीफायर टू मुकाबला खेलना पड़ेगा। जो एलिमिनेटर मुकाबले जीतने वाली टीम से होगा। एलिमिनेटर मुकाबले में आरसीबी और राजस्थान की टीमें आमने-सामने होंगी।

KKR vs SRH 1

प्लेऑफ में ऐसा रहा है प्रदर्शन

दोनों ही टीमों की प्लेऑफ के प्रदर्शन पर नजर डालें तो कोलकाता नाइट राइडर्स का पलड़ा सनराइजर्स हैदराबाद पर भारी दिखाई पड़ता है। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम आठवीं बार प्लेऑफ में पहुंची है। आईपीएल के प्लेऑफ में कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रदर्शन की बात करें तो अब तक केकेआर की टीम ने 13 मैच खेले हैं। इस दौरान कोलकाता नाइट राइडर्स को आठ मुकाबले में जीत मिली है और 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

साल 2016 में हैदराबाद ने जीता था खिताब

दूसरी तरफ सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक आईपीएल प्लेऑफ में कुल 11 मुकाबले खेले हैं। उस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को पांच मैचो में जीत मिली है। जबकि 6 मैचो में उसे हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने साल 2016 में शानदार प्रदर्शन करते हुए आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+