KKR vs RR Weather: केकेआर को पहली जीत की तलाश, क्या आज बारिश डालेगी खलल, कैसा रहेगा मौसम
KKR vs RR Weather: आईपीएल में रविवार का आगाज एक धमाकेदार मुकाबले से होने जा रहा है। डबल हेडर के पहले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के सामने होगी। एक तरफ राजस्थान की टीम है जो अंक तालिका में टॉप पर अपनी जगह पक्की करना चाहती है, तो दूसरी तरफ KKR के लिए यह मैच अस्तित्व की लड़ाई जैसा है।
केकेआर ने अब तक इस सीजन में कोई भी मुकाबला अपने नाम नहीं किया है। लगातार हार का सामना करना पड़ा है। पांच मैचों में पराजय और एक मैच बारिश से धुलने के कारण केकेआर अंक तालिका में सबसे नीचे है।

कैसा रहेगा कोलकाता में मौसम
दोपहर के इस मुकाबले में खिलाड़ियों को राजस्थान की टीम से ज्यादा कोलकाता की गर्मी और उमस से लड़ना होगा। मैच के दौरान तापमान 32°C से 35°C के बीच रहेगा, लेकिन उमस की वजह से यह 40 डिग्री जैसा महसूस हो सकता है। राहत की बात यह है कि दोपहर में बारिश की संभावना केवल 10-15 फीसदी है। यानी मैच पूरे 20-20 ओवर का होने की पूरी उम्मीद है। बादलों की लुका-छिपी जरूर चलेगी, जिससे धूप से थोड़ी राहत मिल सकती है।
क्या टीम में होगा बदलाव
अपने घर में खेलते हुए अजिंक्य रहाणे की सेना को ईडन के क्राउड से काफी उम्मीदें होंगी। टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि कैमरून ग्रीन अच्छी लय में दिख रहे हैं, जिन्होंने पिछले मैच में 79 रनों की जुझारू पारी खेली थी। हालांकि इन सबके बावजूद टीम की प्लेइंग इलेवन में बदलाव हो सकता है।
टॉस की भूमिका
ईडन गार्डन्स की पिच हमेशा से रनों के लिए जानी जाती है। दोपहर का मैच होने के कारण ओस का कोई प्रभाव नहीं होगा, लेकिन पिच सूखी होने की वजह से दूसरी पारी में स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिल सकती है। पहले खेलने वाली टीम को बड़ा स्कोर करना होगा क्योंकि छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां 200 का स्कोर भी सुरक्षित नहीं माना जा सकता है।












Click it and Unblock the Notifications