KKR vs RR Dream11: आज के मैच की ये है सबसे बेस्ट ड्रीम XI टीम, करोड़ों की कमाई का बड़ा मौका?
RR vs KKR, 6th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का छठा मैच राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें हार के साथ सीजन की शुरुआत करने के बाद अपनी पहली जीत हासिल करने के लिए बेताब हैं। आज के हाई-वोल्टेज एक्शन से पहले ड्रीम-11 टीम पर एक नजर डालते हैं।
आईपीएल के पहले मैच में आरआर (RR) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा, जबकि केकेआर (KKR) को आरसीबी (RCB) से हार का सामना करना पड़ा। यह अहम मुकाबला बुधवार को गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

टूर्नामेंट में शुरुआती दौर में होने के बावजूद लगातार हार से टीम की लय प्रभावित हो सकती है। इसलिए RR और KKR दोनों का लक्ष्य अपनी पिछली गलतियों को सुधारना और मजबूत वापसी करना है। यह मैच शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।
RR vs KKR: आमने-सामने का रिकॉर्ड
KKR और RR के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड बिल्कुल बराबरी पर है। इन दोनों टीमों के बीच बहुत ही कड़ा मुकाबला रहा है। वे 30 आईपीएल मैचों में एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं और दोनों ने 14-14 मैच जीते हैं, जबकि दो मैच बिना किसी नतीजे के समाप्त हुए हैं।
संभावित प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, शुभम दुबे।
कोलकाता नाइट राइडर्स: वेंकटेश अय्यर, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती।
RR vs KKR Dream11 Prediction: आर बनाम केकेआर ड्रीम11 टीम
- विकेटकीपर: संजू सैमसन, ध्रुव जुरेल
- बल्लेबाज: अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल, अंगकृष रघुवंशी
- ऑलराउंडर: सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रियान पराग
- गेंदबाज: वरुण चक्रवर्ती, संदीप शर्मा, हर्षित राणा
- कप्तान: यशस्वी जायसवाल
- उप-कप्तान: वरुण चक्रवर्ती
कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, स्पेंसर जॉनसन, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, एनरिक नॉर्टजे, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, अनुकूल रॉय, लवनिथ सिसौदिया, चेतन सकारिया, रहमानुल्लाह गुरबाज़, मयंक मारकंडे, रोवमैन पॉवेल, मोइन अली।
राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, शुभम दुबे, नितीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिम्रोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश थीक्षाना, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, फजलहक फारूकी, संजू सैमसन, कुणाल सिंह राठौड़, आकाश मधवाल, कुमार कार्तिकेय, क्वेना मफाका, वानिंदु हसरंगा, युद्धवीर सिंह चरक, अशोक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी।












Click it and Unblock the Notifications