IPL 2025: 'पार्टी पठान के घर में रखोगे, तो...', किंग खान ने ओपनिंग सेरेमनी में बिखेरा जलवा
KKR vs RCB, IPL 2025: आईपीएल 2025 की शुरुआत कोलकाता का ईडेन गार्डेंस में शानदार तरीके से किया गया। मंच पर किंग खान यानी बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आए। शाहरुख खान ने पठान फिल्म का डॉयलॉग बोलकर ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत की। शाहरुख ने कहा कि पार्टी पठान के घर में रखोगे, तो मेहमान नवाजी के लिए पठान तो आएगा और साथ में पठाखे भी लाएगा। शाहरुख खान को लेकर फैंस ने जोरदार तरीके से चीयर किया।
श्रेया घोषाल ने चलाया जादू (KKR vs RCB, IPL 2025)
बॉलीवुड की गायिका श्रेया घोषाल ने इसके बाद आगे की जिम्मेदारी संभाली। श्रेया ने मेरे ढोलना... गाने से शुरुआत करते हुए फैंस का दिल जीत लिया। श्रेया घोषाल की आवाज का जादू ईडेन गार्डेंस पर चल रहा है और उन्होंने अपनी मधुर आवाज से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की। इसके अलावा श्रेया घोषाल ने पुष्पा-2 के गानों से कोलकातावासियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।

दिशा पाटनी ने किया जबरदस्त डांस
श्रेया घोषाल ने करीब 15 मिनट तक फैंस का मनोरंजन किया। इसके बाद दिशा पाटनी ने अपनी जबरदस्त डांस से सबका दिल जीत लिया। समारोह के बाद गत चैंपियन केकेआर और आरसीबी के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री के साथ कर रहे हैं।
आरसीबी टीम का स्क्वाड आईपीएल 2025 के लिए
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली , देवदत्त पडिक्कल, स्वास्तिक चिकारा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, लियम लिविंगस्टन , मनोज भंडागे, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्रिल सिंह, फिल साल्ट, जितेश शर्मा, जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, रसिख डार सलाम, सुयश शर्मा, यश दयाल, नुवान तुषारा, अभिनंदन सिंह।
आईपीएल 2025 के लिए केकेआर की स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर (उपकप्तान), मनीष पांडे, रिंकू सिंह, अंगक्रिश रघुवंशी, रोवमन पावेल, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह , मोईन अली, सुनील नारायण, आंद्रे रसेल, रहमानुल्लाह गुरबाज, क्विंटन डी कॉक , लवनीथ सिसोदिया, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, मयंक मार्कंडेय, वैभव अरोड़ा , स्पेंसर जॉनसन, एनरिक नॉर्खिया, चेतन सकारिया।












Click it and Unblock the Notifications