Video: विराट कोहली और रिंकू सिंह ने मैच से पहले किया धमाकेदार डांस, किंग खान देखकर हुए हैरान

KKR vs RCB, IPL 2025: बॉलीवुड सुपरस्टार और कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सह-मालिक शाहरुख खान ने आईपीएल आगाज से पहले फैंस का दिल जीत लिया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच टूर्नामेंट के ओपनर की शुरुआत से पहले शाहरुख खान ने अपनी फिल्म पठान का डायलॉग बोलकर जलवा बिखेरने का काम किया।

कोहली और रिंकू ने किया डांस (KKR vs RCB, IPL 2025)

शाहरुख खान ने दिग्गज विराट कोहली और उभरते सितारे रिंकू सिंह को मंच पर डांस करा आईपीएल 2025 के उद्घाटन समारोह को यादगार बना दिया। ईडन गार्डन्स स्टेडियम में ओपनिंग सेरेमनी का माहौल रोमांचक और मनोरंजन से भरपूर रहा। श्रेया घोषाल ने अपने गानों से करीब 15 मिनट तक फैंस को मनोरंजन करने का काम किया। इसके अलावा एक्ट्रेस दिशा पाटानी ने भी अपने डांस से लोगों का दिल जीत लिया।

KKR vs RCB 1

शाहरुख खान ने किया दिल जीतने वाला काम

विराट कोहली और रिंकू सिंह ने शाहरुख खान के गानों पर डांस कर आईपीएल में अपना उत्साह व्यक्त किया। शाहरुख खान द्वारा कोहली और रिंकू को फैंस के बीच डांस करवाना शानदार था। अपने पसंदीदा सितारों को देखकर स्टेडियम में हर किसी में ऊर्जा और जोश सा भर गया। विराट कोहली और रिंकू सिंह इस दौरान एक-दूसरे से हंसी मजाक भी करते नजर आएं।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

केकेआरः क्विंटन डिकॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+