दिशा पाटनी के डांस के बीच आखिर ऐसा क्या हुआ कि गुस्साए फैंस, बोले - हमारे साथ चीटिंग हुआ है
KKR vs RCB, IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2025 आखिरकार शुरू हो गई है। टूर्नामेंट का 18वां संस्करण कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शानदार उद्घाटन समारोह के साथ शुरू हो गया है। ईडन गार्डन्स कोलकाता नाइट राइडर्स का घरेलू मैदान है और इसलिए टूर्नामेंट का पहला मैच यहीं खेला जा रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया।
दिशा पटानी ने किया जबरदस्त डांस (KKR vs RCB, IPL 2025)
ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत श्रेया घोषाल की धमाकेदार प्रस्तुति से हुई। इसके बाद दिशा पटानी ने मंच संभाला और अपने शानदार मूव्स से समां बांध दिया। शो के दौरान करण आहूजा भी धमाकेदार परफॉर्मेंस देने का काम किया। ईडन गार्डन्स में मौजूद दर्शक इस बेमिसाल मनोरंजन को देखकर बेहद उत्साहित और प्रसन्न थे। दिशा पटानी की डांस पर फैंस भी थिरकते नजर आये।

शाहरुख खान ने किया दिल जीतने वाला काम
इस पऱफॉर्मेस के बाद केकेआर के सह-मालिक और बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने भी माइक संभाला। उन्होंने विराट कोहली और रिंकू सिंह के साथ एक मजेदार सत्र का आनंद लिया। इसके बाद टूर्नामेंट शुरू करने के लिए बीसीसीआई के अधिकारियों को मंच पर बुलाया गया। आईपीएल के दो चिर-प्रतिद्वंद्वी, केकेआर और आरसीबी इस खेल में एक दूसरे के खिलाफ खेल रहे हैं। विराट कोहली, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन जैसे खिलाड़ियों पर फैंस की नजरें रहेगी।
ऐसा क्या हुआ कि गुस्साए फैंस
फैंस जियोहॉटस्टार पर दिशा के डांस को देखकर झूम रहे थे तभी अचानक लाइव कवरेज को रोक दिया गया। जियोहॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स का लाइव टेलीकास्ट अचानक बीच में ही रोक दिया गया, तो फैंस का गुस्सा होना स्वाभाविक था। फैंस सोशल मीडिया पर लगातार जियो हॉटस्टार को ट्रोल कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications