KKR vs RCB Analysis: केकेआर-आरसीबी मैच के 3 टर्निंग प्वाइंट, इस खिलाड़ी ने अकेले पलट दी बाजी

KKR vs RCB, 1st Match Analysis: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के बीच ईडेन गार्डंस पर पहला मुकाबला खेला गया। आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज आरसीबी ने जीत के साथ की। आरसीबी ने केकेआर को उसके होम ग्राउंड पर 7 विकेट से हराने में सफलता हासिल की। हाालंकि, केकेआर ने शुरुआत अच्छी की थी, लेकिन उसे एकतरफा हार का सामना करना पड़ा। चलिए आपको बताते हैं इस मैच की तीन बड़े टर्निंग प्वाइंट के बारे में...

क्रुणाल पंड्या ने झटके तीन विकेट (KKR vs RCB, 1st Match Analysis)

अजिंक्य रहाणे और सुनील नरेन की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद क्रुणाल पंड्या के शानदार गेंदबाजी कर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मुकाबले में वापसी कराई। क्रुणाल पंड्या ने अकेले दम पर गेंद से बाजी पलट दी। तीन विकेट लेकर क्रुणाल पंड्या ने मैच को आरसीबी के पक्ष में मोड़ने का काम किया। क्रुणाल पंड्या ने गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन करने में सफलता हासिल की।

KKR 1

अजिंक्य रहाणे के विकेट ने बदला मैच

अजिंक्य रहाणे के आउट होने के बाद केकेआर की टीम पूरी तरह से लड़खड़ा गई और यह मैच का दूसरा सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा। कप्तान अजिंक्य रहाणे ने शानदार 56 रन बनाए, लेकिन गत चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स आठ विकेट पर 174 रन ही बना सकी। रहाणे ने सिर्फ 31 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया और सुनील नरेन के 44 रन के साथ दूसरे विकेट के लिए 103 रनों की साझेदारी की। जिससे एक समय ऐसा लग रहा था कि केकेआर आसानी से 200 रनों से अधिक बना लेगी।

सुयश शर्मा ने रसल को किया आउट

आंद्रे रसेल अकेले मैच को पलटने में सक्षम हैं। लेकिन सुयश शर्मा ने आंद्रे रसेल को बोल्ड किया। वह चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। सुयश शर्मा ने हल्की हाथों से गेंद को हवा में लहराया जिसे पढ़ने में रसेल चूक गए और आउट हो गए।

आरसीबीः विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल।

केकेआरः क्विंटन डिकॉक, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, स्पेंसर जॉनसन, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+