KKR vs PBKS, Pitch Report: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद? जानें पिच और वेदर रिपोर्ट

KKR vs PBKS, Pitch Report: आईपीएल 2025 का 18वां सीज़न जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है मुकाबले और भी रोमांचक होते जा रहे हैं। आज शाम कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स आमने-सामने होंगी। मैच निर्धारित समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। एक्शन से पहले पिच और वेदर रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

एक तरफ केकेआर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखने के लिए जीत की तलाश में है, तो दूसरी ओर पंजाब इस जीत से टॉप-4 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। लेकिन इस अहम टक्कर से पहले सबका ध्यान टिका है कोलकाता की पिच और मौसम पर- जो दोनों टीमों की रणनीति तय करेंगे।

kkr vs pbks 44th match eden gardens

KKR vs PBKS: मौसम कैसा रहेगा?
शनिवार शाम को कोलकाता में मौसम एकदम साफ रहने की उम्मीद है। तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा और हवा में नमी (humidity) लगभग 70% तक हो सकती है। अच्छी बात ये है कि बारिश का कोई खतरा नहीं है, यानी पूरा मैच बिना रुकावट के होने की संभावना है।

KKR vs PBKS: आज के मैच में बल्लेबाज या गेंदबाज किसे मिलेगी मदद?
ईडन गार्डन्स की पिच इस सीजन थोड़ी धीमी (Slow) देखने को मिली है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच पर रन बनाना मुश्किल होता जाता है। शुरुआत में बल्लेबाजों को थोड़ा फायदा मिल सकता है, लेकिन बाद में स्पिनर्स और धीमी गेंदबाज (Slower Bowlers) कमाल दिखा सकते हैं। अगर मैदान पर ओस (Dew) नहीं पड़ी, तो टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है।

नतीजा क्या निकलता है?
कुल मिलाकर, आज की पिच बैलेंस्ड तो है, लेकिन गेंदबाजों को थोड़ी ज़्यादा मदद मिल सकती है, खासकर मैच के दूसरे हाफ में। ऐसे में जिन टीमों के पास अच्छे स्पिन अटैक हैं, वो बाज़ी मार सकते हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, मोइन अली, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, अंगकृष रघुवंशी, मनीष पांडे, अनुकूल रॉय, रोवमैन पॉवेल, लवनिथ सिसौदिया, क्विंटन डी कॉक, एनरिक नॉर्टजे, स्पेंसर जॉनसन, चेतन सकारिया, मयंक मारकंडे।

पंजाब किंग्स टीम: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, प्रवीण दुबे, ग्लेन मैक्सवेल, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, आरोन हार्डी, अजमतुल्लाह उमरजई, कुलदीप सेन, हरनूर सिंह, विष्णु विनोद, मुशीर खान, पायला अविनाश।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+