Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

LSG vs KKR: फिर फ्लॉप हुआ कोलकाता का टॉप ऑर्डर, हार के साथ प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हुई केकेआर

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का 53वां मैच डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेला गया, जहां पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने करो या मरो के मैच में शर्मनाक प्रदर्शन किया और लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम के हाथों 75 रनों से हार गई। लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गये इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 176 रनों का स्कोर खड़ा किया, जो कि पिच को देखते हुए ज्यादा बड़ा नहीं था और कोलकाता की टीम चुनौती दे सकती थी।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

हालांकि जब केकेआर की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो पहले ही ओवर से उसके बल्लेबाजों ने निराश करने का काम किया। कोलकाता के लिये लगातार तीसरे मैच में पारी का आगाज करने उतरे बाबा इंद्रजीत एक बार फिर से फ्लॉप रहे और मोहसिन खान के पहले ओवर में पूरा ओवर संघर्ष किया और आखिरी गेंद पर कैच थमाकर डक पर वापस लौटे।

और पढ़ें: रोहित शर्मा के छक्के ने गैंडों को दिलाये 5 लाख रुपये, जानें क्या था कारण

मोहसिन खान ने पहला ओवर मेडेन विकेट फेंका, जिसके बाद दुष्मंता चमीरा ने कप्तान श्रेयस अय्यर (6) को चौथे ओवर में कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया। केकेआर की टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी के बिखरने का सिलसिला आगे भी जारी रहा और छठे ओवर में जेसन होल्डर ने एरॉन फिंच को वापस पवेलियन भेज दिया, जिसके चलते कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने पावरप्ले की समाप्ति पर 3 विकेट खोकर सिर्फ 25 रन ही बनाये।

इसके साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने इस सीजन पावरप्ले में सबसे कम स्कोर बनाने वाली दूसरी टीम बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पावरप्ले में सबसे कम स्कोर (14/3) बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ है। वहीं पर 7वें ओवर में आवेश खान ने भी मेडेन विकेट ओवर फेंका और नितिश राणा को बोल्ड मारकर कोलकाता को चौथा झटका दिया।

और पढ़ें: एक ओवर में 5 छक्के जड़ होल्डर-स्टॉयनिस ने बदली LSG की सूरत, मावी के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

यहां पर आंद्रे रसेल (19 गेंद 45 रन) ने अपनी टीम के लिये 3 चौके और 5 छक्के लगाकर थोड़ा सा आगे बढ़ाने की कोशिश की लेकिन आवेश खान ने उनका विकेट लेकर इस उम्मीद को भी समाप्त किया। आवेश खान ने लखनऊ सुपरजाएंटस के खिलाफ 3 ओवर्स फेंककर 19 रन दिये और 3 विकेट अपने नाम किये, तो वहीं पर जेसन होल्डर ने भी 2.3 ओवर्स में 31 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किये। गेंदबाजों के दम पर लखनऊ सुपर जाएंटस की टीम ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 14.1 ओवर्स में महज 101 रन पर ऑल आउट कर दिया और केकेआर के खिलाफ सीजन की सबसे बड़ी जीत अपने नाम की।

कोलकाता की टीम को 75 रन से हराने के चलते लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने अंकतालिका में पहले पायदान पर कब्जा बना लिया है और केकेआर के लिये प्लेऑफ की राह को लगभग समाप्त कर दिया है। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिये यह सीजन की 7वीं हार रही और अब उसे बचे हुए 3 मैचों में सिर्फ जीत ही नहीं बड़ी जीत की दरकार रहेगी और किस्मत के साथ की भी दरकार रहेगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+