क्या Gautam Gambhir की वजह से Rinku Singh को नहीं मिला उनका हक? आखिर कहां हुई गलती
T20 World Cup 2024, Gautam Gambhir: टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। 30 अप्रैल यानी कि मंगलवार को खिलाड़ियों के नाम की घोषणा की गई। टी-20 वर्ल्ड कप के 15 सदस्यीय वाली टीम में रिंकू सिंह अपनी जगह नहीं बना सके। हालांकि, रिजर्व खिलाड़ियों में उनका नाम शामिल है। रिंकू सिंह ने पिछले कुछ समय से जिस तरह का प्रदर्शन किया था। ऐसा माना जा रहा था कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के दौरान टीम इंडिया के लिए फिनिशर की भूमिका निभाएंगे।
दमदार प्रदर्शन के बावजूद नहीं मिली जगह
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह को 15 सदस्यीय वाली टीम में शामिल नहीं करने से फैंस खासा निराश है। वह लगातार सोशल मीडिया पर रिंकू सिंह को लेकर कई तरह के पोस्ट लिख रहे हैं। आईपीएल से पहले रिंकू सिंह ने भारत की तरफ से खेलते हुए कई टी-20 मुकाबले में दमदार पारी खेली थी। इसके बावजूद भी रिंकू सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप के 15 सदस्यीय वाली टीम में नहीं चुना गया।

एक ओवर में जड़े थे पांच छक्के
आईपीएल 2024 में रिंकू सिंह कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेल रहे हैं। पिछले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से खेलते हुए रिंकू सिंह ने कई मैच विनिंग पारियां खेली थी। यश दयाल के एक ओवर में पांच छक्के लगाकर कोलकाता नाइट राइडर्स को जीत दिलाई थी। रिंकू सिंह को टी-20 फॉर्मेट में भारतीय टीम का भविष्य माना जाने लगा था।
क्या गंभीर की वजह से हुए बाहर
टीम इंडिया में रिंकू सिंह का चयन नहीं होने पर कुछ फैंस ने गौतम गंभीर को भी ट्रोल करना शुरू कर दिया है। दरअसल गौतम गंभीर मौजूदा समय में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटोर है। फैंस का कहना है कि गौतम गंभीर की वजह से ही रिंकू सिंह को टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है। रिंकू सिंह को इस आईपीएल में अधिक बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला है। रिंकू सिंह को काफी नीचे भेजा जाता है जिस वजह से कई मुकाबले में रिंकू सिंह की बल्लेबाजी भी नहीं आई थी। आईपीएल में रिंकू सिंह ज्यादा बल्लेबाजी नहीं कर सके और ऐसे में उनका वर्ल्ड कप की टीम से भी पत्ता कट गया।
गौतम भी कर चुके हैं तारीफ
हालांकि सच्चाई ऐसी नहीं है क्योंकि गौतम गंभीर ने खुद कई बार रिंकू सिंह की जमकर तारीफ की है। पिछले साल रिंकू सिंह को लेकर गौतम गंभीर ने कहा था कि जब आप कड़ी मेहनत के बाद आते हैं और फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेल कर आते हैं। हर एक स्टेज पर परफॉर्म किया होता है तो आप अपनी हर एक पारी की अहमियत समझते हैं। रिंकू सिंह भी ऐसे ही खिलाड़ी हैं। जिन्हें कोई भी चीज आसानी से नहीं मिली है। रिंकू सिंह को जो भी सफलता मिली है वह उसके हकदार हैं।












Click it and Unblock the Notifications