KKR ने तीसरी बार उठाई IPL की ट्रॉफी तो खुशी के मारे शाहरुख ने चूम लिया गंभीर को, तस्वीर हुई वायरल

सनराइजर्स हैदराबाद को एक तरफा मैच में मात देते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने एक बार फिर से आईपीएल की ट्रॉफी को अपने नाम कर लिया है। मैच में जीत के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान ने अपनी टीम के साथियों के साथ मिलकर जश्न मनाया।

जिस तरह से केकेआर की टीम ने तीसरी बार आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है, उसके बाद शाहरुख खान काफी खुश नजर आ रहे थे। मैच के बाद शाहरुख ने टीम के हर खिलाड़ी के साथ जश्न मनाया, यहां तक कि टीम के मेंटोर गौतम गंभीर को माथे पर चूम लिया।

srk

गंभीर की केकेआर में वापसी ने इस वर्ष टीम की किस्मत बदलने का काम किया है। केकेआर की टीम ने एक बार फिर से चेपक के उसी मैदान में आईपीएल की ट्रॉफी उसी मैदान पर उठायी, जहां पर 2012 में टीम ने आईपीएल का खिताब जीता था।

मैच में जीत के बाद शाहरुख खान तुरंत मैदान में पहुंच गए और टीम की एकतरफा जीत के लिए हर किसी को बधाई दी। शाहरुख ने हर खिलाड़ी को गले लगा। मैच के बाद रिंकू सिंह काफी ज्यादा खुश नजर आए। हालांकि रिंकू सिंह का प्रदर्शन इस सीजन कुछ खास नहीं रहा लेकिन टीम के लिए उन्होंने अपना पूरा सहयोग देने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

रिंकू सिंह ने कहा कि यह जबरदस्त एहसास है। सपना सच हो गया, मैं इस टीम के साथ 7 वर्षों से हूं, हम बहुत खुश हैं। इसका श्रेय गौतम गंभीर को जाता है। मैं निसंदेह ट्रॉफी को उठाऊँगा। यह ईश्वर की योजना थी।

वहीं नितीश राणा ने कहा कि जब गौतम गंभीर को टीम का मेंटोर बनाया गया, मैंने उ्नहें व्हाट्सएप पर बधाई दी थी। मैंने उन्हें लंबा मैसेज किया जिसका उन्होंने रिप्लाई किया और थैंक्यू कहा। उन्होंने कहा कि मुझे सबसे ज्यादा खुशी तब होगी जब हम ट्रॉफी उठाएंगे। आज वह दिन है मैं उनके मैसेज को हमेशा याद रखूंगा।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद की टीम सिर्फ 113 रनों पर सिमट गई। महज 114 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे केकेआर के बल्लेबाजों ने सिर्फ 11वें ओवर में ही 2 विकेट गंवाकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया।

मैच में मिचेल स्टार्क ने शानदार गेंदबाजी की और 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट झटक लिया। जबकि रसेल ने 3 विकेट लिया। वहीं केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने 52 रनों की नाबाद पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+