Kieron Pollard ने मारा तूफानी छक्का, महिला फैन को जाकर लगी गेंद, फिर बल्लेबाज ने ऐसे जीता दिल

Major League Cricket 2024, Kieron Pollard News: मेजर लीग क्रिकेट 2024 में LA नाइट राइडर्स और MI न्यूयॉर्क के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच को MI न्यूयॉर्क की टीम ने अपने नाम किया। एमआई की तरफ से कप्तान कीरोन पोलार्ड ने गेंद और बल्ले से टीम के लिए अहम योगदान दिया। जिसकी बदौलत टीम ने आसानी से टारगेट को हासिल कर लिया।

कीरोन पोलार्ड ने किया फैन को घायल

कीरोन पोलार्ड ने 19वें मैच में अपनी बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीतने का काम किया। कीरोन पोलार्ड ने सिर्फ़ 12 गेंदों पर 2 चौके और 3 छक्के लगाकर नाबाद 33 रन बनाए। हालांकि, इस दौरान उनके शॉट से एक महिला फैन घायल भी हो गई। मैच खत्म होने के बाद कीरोन पोलार्ड ने फैन से उनके पति के सामने माफ़ी मांगी और ऑटोग्राफ भी दिया।

Kieron Pollard 1

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

इस घटना का वीडियो एमआई न्यूयॉर्क के सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। वीडियो में पोलार्ड का शॉट स्टेडियम के बाहर स्टैंड में मौजूद एक महिला फैन के कंधे पर जाकर लगता है। गेंद लगने के बाद महिला वहीं दर्द से तड़पते हुए दिख रही थी। मैच के बाद पोलार्ड ने उससे माफ़ी मांगी और उसकी कैप पर साइन भी किए। पोलार्ड की खेल भावना देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

एमआई न्यूयॉर्क की जीत

एमआई न्यूयॉर्क ने इस मुकाबले को 4 विकेट से जीतने में सफलता हासिल की। एमआई के कप्तान पोलार्ड ने ​​टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स की टीम 19.1 ओवर में 130 रन पर आउट हो गई। उनके लिए आंद्रे रसेल ने 21 गेंदों पर 6 चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए।

राशिद खान ने झटके तीन विकेट

राशिद खान ने एमआई न्यूयॉर्क के लिए तीन विकेट लेकर अहम भूमिका निभाई। लक्ष्य का पीछा करते हुए एमआई न्यूयॉर्क ने सिर्फ़ 17 ओवर में 134 रन बनाए। निकोलस पूरन ने 28 गेंदों पर 2 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 35 रनों की पारी खेली। नाइट राइडर्स इस सीजन में अपने सात मैचों में से केवल दो में ही जीत हासिल कर सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+