भारत के लिए डेब्यू में मचाया तहलका, IPL में मिला 10 गुना अधिक पैसा, अस्पताल में भर्ती हुआ मैच विनर खिलाड़ी

Khaleel Ahmed to miss Ranji Trophy 2022-23: इंटरनेशनल क्रिकेट में आते ही अपने प्रदर्शन से खलील अहमद ने सबका ध्यान खींच लिया था। लेकिन फिटनेस के कारण वह टीम में लगातार अपनी जगह नहीं बना सके।

Khaleel Ahmed

Khaleel Ahmed to miss Ranji Trophy 2022-23: भारत के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद ने अपनी गेंदबाजी से सभी को खासा प्रभावित किया है। खलील ने अपना वनडे डेब्यू साल 2018 एशिया कप में किया था। हांग कांग के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने अपने पहले मुकाबले में तीन विकेट चटकाए थे। खलील का धमाकेदार डेब्यू देखकर लग रहा था कि वह भारतीय टीम में लंबे समय तक खेलते नजर आएंगे।

रणजी से पहले अस्पताल में भर्ती खलील

रणजी से पहले अस्पताल में भर्ती खलील

रणजी ट्रॉफी 2022-23 से पहले राजस्थान की टीम को लगा बड़ा झटका लगा है। तेज गेंदबाज खलील अहमद हेल्थ से जुड़ी समस्याओं के कारण रणजी के अधिकतर मुकाबलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद इस बात की जानकारी शेयर की है। खलील अहमद का ओवरऑल टी-20 और वनडे में रिकॉर्ड अच्छा रहा है, यही वजह है कि वह टीम के लिए मैच विनर खिलाड़ी साबित होते रहे हैं।

सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

खलील अहमद ने अस्पताल की बेड से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा कि दोस्तों इस समय मेरा कठिन समय चल रहा है। यह बेहद दुर्भाग्य की बात है कि मैं खराब हेल्थ के कारण रणजी सीजन में होने वाले ज्यादातर मैच नहीं खेल सकूंगा। मैं वापसी करने की पूरी कोशिश में हूं। मुझे जैसे ही मौका मिलता है मैं मैदान पर वापसी करुंगा और अपनी टीम के लिए मैच में हिस्सा लूंगा।

IPL में मिला था 10 गुना अधिक पैसा

IPL में मिला था 10 गुना अधिक पैसा

बता दें कि खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। साल 2022 में हुए नीलामी में उनका बेस प्राइज 50 लाख रुपए था, खलील को लेने के लिए दिल्ली और मुंबई के बीच लंबे समय तक बोली लगाई गई और अंत में दिल्ली की टीम ने खलील को अपने साथ जो़ड़ने में सफलता हासिल की। दिल्ली ने अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए भी खलील अहमद को रिटेन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+