टेस्ट कप्तानी के लिए केविन पीटरसन ने सुझाया रोहित शर्मा का नाम, विराट के फैसले से हैरान नहीं

नई दिल्लीः इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन चाहते हैं कि रोहित शर्मा ही भारत के अगले टेस्ट कप्तान की बागडोर संभाल लें। फिलहाल तो रोहित चोट के चलते टीम से बाहर हैं लेकिन जितनी भी कप्तानी उन्होंने अभी तक की है उससे पीटरसन प्रभावित हैं।

Kevin Pietersen wants Rohit Sharma to be test captain as well, and he is not suprised with Virat Kohli step down

रोहित ने कीवियों को अपने घर में 3-0 से हराया था। वे टेस्ट टीम के उप-कप्तान भी हैं लेकिन अब विराट कोहली ने कप्तानी छोड़कर कप्तानी की पोस्ट खाली कर दी है।

तेजी से रिकवरी कर रहे रोहित शर्मा के वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में लौटने की संभावनाएं हैं। पीटरसन रोहित शर्मा द्वारा मैदान पर लिए जाने वाले बेहतरीन फैसलों के मुरीद हैं और उन्होंने आईपीएल में भी रोहित की कप्तानी देखी है जहां पर मुंबई इंडियंस पांच बार ट्रॉफी जीत चुका है।

पीटरसन ने इंडिया टुडे से बात करते हुए भारत को लकी बताया है क्योंकि उसके पास कई सारे कप्तानी विकल्प मौजूद हैं। पीटरसन कहते हैं कि मैं राहुल द्रविड़ के लिए और भी ज्यादा उत्साहित हूं क्योंकि जिस तरह काम उन्होंने युवाओं के लिए करके दिखाया है वैसा ही काम वे बड़े खिलाड़ियों के लिए भी कर सकते हैं।

पीटरसन यह भी कहते हैं कि कोहली का कमान छोड़ने का फैसला समझ में आता है क्योंकि एक कप्तान को कई मोर्चे पर जूझना पड़ता है और इससे आपका पर्सलन जीवन भी प्रभावित हो सकता है। उन्होंने विराट कोहली को मनोरंजन करने वाला खिलाड़ी बताया। एक बबल में खिलाड़ी का हाल बुरा होता है और बिना दर्शकों के खेलना और भी मुश्किल है। ऐसे में कोहली का फैसला समझ में आता है। जब भीड़ वापस आ जाएगी आप फिर विराट कोहली को अपने अंदाज में देखेंगे।

फिलहाल विराट अपने शतक की तलाश में जूझ रहे हैं और वे लगातार बेहतर टच में दिखने के बावजूद तिहरे अंक को छू नहीं पा रहे हैं। आज भारत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपना दूसरा मुकाबला खेल रहा है और नजरें कोहली पर फिर होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+