'उनके ड्रेसिंग रूम में भरी हुई है नेगेटिविटी', केकेआर के टीम मैनेजमेंट पर भड़के केविन पीटरसन

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का खेल अपने दूसरे चरण में पहुंच चुका है, जहां पर टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की करने की ओर बढ़ रही है, ऐसे में जो टीमें अंकतालिका में टॉप पर हैं वो उसे बरकरार रखने की कोशिश करेंगी तो वहीं पर मिड में काबिज टीमें उलटफेर कर प्लेऑफ तक पहुंचने की कोशिश करती नजर आयेगी। आईपीएल 2022 में जहां नई टीमों का बोलबाला देखने को मिला है तो वहीं पर सबसे ज्यादा बार खिताब जीतने वाली टीमें फिसड्डी साबित हुई हैं। आईपएल 2021 के फाइनल में खेलने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने सीजन की अच्छी शुरुआत करते हुए सीएसके के खिलाफ जीत के शुरुआत की और पहले 4 में से 3 में जीत हासिल की।

IPL 2022
Photo Credit: BCCI/IPL

हालांकि इसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने अपनी लय खो दी और लगातार 5 मैचों में हार का सामना करने के बाद अंकतालिका में अब 8वें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं लगातार 5 मैचों में हार का सामना करने वाली सीएसके की टीम ने भी वापसी की राह पकड़ते हुए केकेआर के बराबर अंक बटोर लिये हैं और अब कोलकाता की टीम का आगे का सफर अधर में लटका हुआ नजर आ रहा है।

और पढ़ें: हार के बाद SRH की टीम को लगा एक और बड़ा झटका, चोटिल हुआ यह दिग्गज खिलाड़ी

लय खो चुकी है कोलकाता नाइट राइडर्स

लय खो चुकी है कोलकाता नाइट राइडर्स

केकेआर की टीम अब अपना अगला मुकाबला राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेल रही है, जिससे पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा है और उनकी मानसिकता को वाहियात बताते हुए ड्रेसिंग रूम को नेगेटिविटी से भरपूर बताया है। केकेआर की टीम में इस सीजन श्रेयस अय्यर के रूप में एक नया कप्तान है तो वहीं पर पिछले सीजन एक्स फैक्टर साबित हुए वेंकटेश अय्यर भी टीम का हिस्सा बने हुए हैं लेकिन दोनों के बल्ले ने अब तक टीम को काफी निराश किया है। गेंदबाजी में भी उमेश यादव को छोड़ दें तो केकेआर के लिये दूसरा कोई गेंदबाज विकेट नहीं चटका पा रहा है, वहीं पर वरुण चक्रवर्ती की गेंद में मिस्ट्री खत्म हो गई है, जिसके चलते उन्हें टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

मुंबई की तरह निराशा बनी है कोलकाता

मुंबई की तरह निराशा बनी है कोलकाता

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को खेले गये कोलकाता के मैच के बाद केविन पीटरसन ने बेटअवे पर लिखे अपने ब्लॉग में कहा कि केकेआर की टीम ने इस सीजन उतना ही निराश किया है जितना कि 5 बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन को देखकर हुआ है।

उन्होंने कहा,'मुझे पता है कि मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन ने इस बार सभी को हैरान किया है लेकिन केकेआर की टीम ने भी एकदम लचर खेल दिखाया है। उन्होंने अपने पहले 4 में से 3 में जीत हासिल की लेकिन उसके बाद से अपना हर मैच हार गई है। इस दौरान उन्होंने 19 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया है जो कि किसी टीम के लिये बहुत ज्यादा बदलाव हैं। केकेआर जैसी बड़ी फ्रैंचाइजी की ओर से यह दर्शाता है कि उनकी मानसिकता कितनी खराब चल रही है।'

ड्रेसिंग रूम में भरी हुई है नेगेटिविटी

ड्रेसिंग रूम में भरी हुई है नेगेटिविटी

पीटरसन ने आगे लिखा कि यह वो ड्रेसिंग रूम है जो कि गुजरात से बिल्कुल उलट है, यहां पर आपको सिर्फ नेगेटिव, नेगेटिव और नेगेटिव ऊर्जा देखने को मिल रही है। पिछले साल फाइनल तक पहुंचने के उनके सफर को आउट ऑफ बॉक्स की सोच का नतीजा बताया गया। उनके पास एनालिस्ट थे जो आगे, पीछे और मैच के बीच में सिग्नल भेजते नजर आये थे। हालांकि इस सीजन ऐसा लग रहा है कि वो अपनी लय खो चुके हैं। मुंबई के साथ ही वो भी इस सीजन मेरे लिये निराशा बने हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+