भारत की नाक में दम करने वाला बल्लेबाज कोविड की चपेट में आया, न्यूजीलैंड सीरीज से हुआ बाहर

नई दिल्लीः दक्षिण अफ्रीका के एक नए बल्लेबाज ने टेस्ट सीरीज में भारत की नाक में दम करके रख दिया था। उनका नाम था कीगन पीटरसन जिन्होंने उस सीरीज की 6 पारियों में 276 रन बनाकर 46 का औसत निकाला था और जसप्रीत बुमराह व शमी जैसे धुरंधरों के पास भी युवा खिलाड़ी का जवाब नहीं था। अफसोस की बात ये है कि कीगन को जल्द से वापस एक्शन में देख नहीं पाएंगे क्योंकि वे इस महीने के अंत में होने वाले न्यूजीलैंड के दौरे पर नहीं जा सकेंगे। कीगन पीटरसन को कोविड 19 हो गया है और पूरी सीरीज से बाहर हो चुके हैं।

Keegan Petersen ruled out from New Zealand tour of India due to Covid 19 positive test

दौरे के लिए अब उनकी जगह जुबैर हमजा को टीम में शामिल किया गया है। पीटरसन के प्रदर्शन के चलते डीन एल्गर के नेतृत्व में प्रोटियाज ने तीन मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीतने के लिए मजबूत वापसी की थी और कीगन पीटरसन एक ठोस बल्लेबाज थे जिन्होंने विपक्ष को लगातार दिक्कत में रखा। उन्होंने अपनी असाधारण बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भी जीता।

क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने पीटरसन को कोविड होने की खबर का खुलासा किया। स्पोर्ट24 के अनुसार सीएसए के बयान में कहा गया है, "क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका की मेडिकल टीम उनके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए उनके साथ निकट संपर्क में रहेगी।"

कीगन पीटरसन की जगह जुबैर हमजा ने अब तक कुल पांच टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 18.1 की औसत से 181 रन बनाए हैं। वह आखिरी बार 2020 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले थे और भारत के खिलाफ उनके नाम अर्धशतक भी है जो उन्होंने 2019 में रांची में बनाया था। भारत के खिलाफ बाद के असाधारण प्रदर्शन के बाद पीटरसन के जूते भरना निश्चित रूप से कठिन है।

दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 17 फरवरी से शुरू होगी, जिसमें दोनों मैच क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले हैं। दूसरा और अंतिम टेस्ट 27 फरवरी से शुरू होगा।

दक्षिण अफ्रीका की टेस्ट टीम: डीन एल्गर (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप-कप्तान), सरेल इरवी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जेनसेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुलडर, लुंगी एनगिडी, डुआने ओलिवियर, कागिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, लूथो सिपामला, ग्लेंटन स्टुउरमैन, रस्सी वैन डेर डूसन, काइल वेरेने (विकेटकीपर)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+