Kedar Jadhav: क्रिकेटर केदार जाधव भाजपा में शामिल, अब सियासी पिच पर करेंगे बैटिंग

Kedar Jadhav : भारतीय टीम के पूर्व​ क्रिकेटर केदार जाधव ने आज से अपनी सियासी पारी शुरू कर दी है। क्रिकेटर ने आज दोपहर 3 बजे बीजेपी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। केदार जाधव ने प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने छत्रपति महाराज, पीएम मोदी, सीएम देवेंद्र फडणवीस का धन्यवाद अदा किया।

Kedar Jadhav

एक नजर केदार जाधव के अब तक के सफर पर (Kedar Jadhav)

केदार जाधव अपने आक्रामक बल्लेबाजी और पार्ट-टाइम गेंदबाजी के रूप में जाने जाते रहे हैं, उन्होंने कुछ यादगार पारियां खेली हैं। 26 मार्च 1985 को महाराष्ट्र के पुणे में जन्मे क्रिकेटर केदार जाधव का पूरा नाम केदार महादेव जाधव है। उन्होंने जुलाई 2014 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया।

रणजी सीजन में 1000 से अधिक रन बनाए

भारत के लिए 73 एकदिवसीय मैच खेलने वाले केदार जाधव की घरेलू टीम महाराष्ट्र रही है। रणजी में उनका योगदान काफी अच्छा रहा है। 2013-14 रणजी सीजन में उन्होंने 1,000 से अधिक रन बनाए हैं, जिसमें एक तिहरा शतक (327 रन) भी शामिल है।

साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था,उनका वो अंदाज आज भी लोगों के जेहन में ताजा है।

आईपीएल में 4 फ्रेंचआईजी के साथ गेम खेला

इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में पुणे में खेली गई 120 रन की पारी उनकी बेहतरीन पारियों में एक रही है, उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर टीम को जीत दिलाने में यादगार भूमिका निभाई थी।

आईपीएल में उन्होंने 4 फ्रेंचआईजी के साथ गेम खेला है। वो दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपर किंग्स, और सनराइजर्स हैदराबाद के हिस्सा रह चुके हैं। वो संकटमोचक खिलाड़ी के रूप में भी जाने जाते रहे हैं।

3 जून 2024 को किया था संन्यास का ऐलान (Kedar Jadhav)

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+