VIDEO: ईशान किशन के सामने स्मृति मंधाना ने कही दिल की बात, ऐसे लड़के से करना चाहती हैं शादी
Kaun Banega Crorepati, Smriti Mandhana: बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का शो कौन बनेगा करोड़पति फैंस के बीच काफी पॉपुलर है। कौन बनेगा करोड़पति में बॉलीवुड स्टार्स के अलावा क्रिकेट के सितारे भी नजर आते रहे हैं। हाल ही में महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर पहुंची हुई थी। इस दौरान उनसे वहां मौजूद फैन ने कुछ सवाल भी पूछने का काम किया।
किशन और मंधाना ने लिया हिस्सा: भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और स्मृति मंधाना ने कौन बनेगा करोड़पति के एक खास एपिसोड में हिस्सा लिया। इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते हैं। इस दौरान वहां मौजूद एक फैन ने स्मृति मंधाना से कुछ ऐसा सवाल किया जिसे सुनकर हर किसी की हंसी निकल गई।

फैन ने पूछा सवाल: सोनी टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले इस शो पर एक फैन ने स्मृति मंधाना से दिलचस्प सवाल पूछा। फैन ने कहा- स्मृति मैम इंस्टाग्राम पर आपकी बहुत सारे फॉलोअर्स हैं। आप एक आदमी में क्या क्वालिटी पसंद करती हैं। इस सवाल को सुनने के बाद अमिताभ बच्चन और ईशान किशन भी हैरान रह गए। अमिताभ बच्चन ने तुरंत उस फन से पूछा क्या आपकी शादी हो चुकी है? इस सवाल के जवाब में फैन ने नहीं में जवाब दिया।
ऐसा लड़का चाहिए? अपने फैन के सवाल के जवाब को देते हुए स्मृति मंधाना ने बताया कि वह फ्यूचर में किस तरह के लड़की से शादी करने वाली हैं? स्मृति मंधाना कहती हैं मुझे इस तरह के सवाल की उम्मीद तो बिल्कुल नहीं थी। अच्छा लड़का चाहिए इस पर अमिताभ बच्चन और ईशान किशन ने स्मृति मंधाना से चुटकी लेते हुए पूछा अच्छा मतलब क्या?
स्मृति मंधाना ने इस पर कहा अच्छा मतलब जो मेरी केयर कर सके। उन्हें मेरे खेल का भी ख्याल रखना होगा और मुझे समझना होगा। यह दो खास गुण हैं जो उनमें होना चाहिए। क्योंकि एक लड़की होने के नाते मैं उसे इतना समय नहीं दे पाऊंगी।












Click it and Unblock the Notifications