VIDEO: योगराज सिंह के जान से मारने के बयान पर कपिल देव का पलटवार, कहा- कौन है वो, किसकी बात कर रहे हो?
Kapil Dev On Yograj Singh: भारत को 1983 क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले महान ऑलराउंडर कपिल देव ने दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता और पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह के दावों पर प्रतिक्रिया दी है। हाल ही में यूट्यूब चैनल "अनफिल्टर्ड बाय समदिश" पर दिए गए एक इंटरव्यू में योगराज सिंह ने पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव के प्रति अपनी पिछली दुश्मनी के बारे में चौंकाने वाले खुलासे किए थे।
योगराज पर कपिल देव का पलटवार (Kapil Dev On Yograj Singh)
1980 के दशक की शुरुआत में भारत के लिए सिर्फ़ एक टेस्ट और छह वनडे खेलने वाले योगराज सिंह ने दावा किया था कि राष्ट्रीय टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्होंने एक बार कपिल देव को मारने की कोशिश की थी। जब इस बारे में कपिल देव से पूछा गया तो उन्होंने बेहद शांत तरीके से इसका जवाब दिया। सबसे पहले उन्होंने कहा कि कौन है? किसकी बात कर रहे हो?

कपिल के घर पिस्तौल लेकर पहुंचे थे योगराज
जब रिपोर्टर ने स्पष्ट किया कि यह बयान युवराज सिंह के पिता ने दिया था तो उन्होंने बयान पर आगे कोई टिप्पणी करने से बचते हुए कहा, "अच्छा, और कुछ?" योगराज सिंह ने समधीश भाटिया को दिए अपने इंटरव्यू में उस पल को याद किया जब कपिल की कप्तानी के दौरान टीम से बाहर किए जाने के बाद उन्हें धोखा महसूस हुआ था। उन्होंने बताया कि कैसे वह कपिल के घर पिस्तौल लेकर गए थे और गुस्से से भरे हुए थे।
महिलाओं को लेकर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी
योगराज सिंह के मुताबिक उन्हें ऐसा लगा कि यह फैसला गलत था। उन्होंने कहा कि मैं कपिल देव के सिर में गोली मारना चाहता था, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका क्योंकि उसकी मां वहां खड़ी थीं और उन्हें देखकर मैं रुक गया। इंटरव्यू के दौरान योगराज सिंह ने सत्ता में बैठी महिलाओं के बारे में भी अपमानजनक टिप्पणी की थी, उन्होंने कहा था कि अगर महिलाओं को अधिकार दिया जाए तो वे घरों को बर्बाद कर सकती हैं। योगराज के अनुसार अगर पत्नी को अधिकार दिया जाए तो वह घर बर्बाद कर सकती है, ठीक वैसे ही जैसे इंदिरा गांधी ने किया था।












Click it and Unblock the Notifications