Exclusive: कपिल देव ने BCCI को दिया सीधा संकेत, अब और मत घुमाओ, कप्तानी हार्दिक को ही सौंपो!

भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप और इस साल चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर वाइट बॉल क्रिकेट (One-Day & T20) में फिर से अपनी बादशाहत साबित कर दी है। अब जब रोहित शर्मा धीरे-धीरे सीमित ओवरों की कप्तानी से हटते दिख रहे हैं, तो नया कप्तान कौन होगा, इस पर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। ऐसे में भारतीय क्रिकेट के लीजेंड कपिल देव ने हार्दिक पांड्या के नाम पर मुहर लगा दी है।

ग्रेटर नोएडा में एक PGTI गोल्फ इवेंट के दौरान कपिल देव ने MyKhel से बातचीत में खुलकर कहा कि, मेरे लिए हार्दिक पांड्या वाइट बॉल क्रिकेट के कप्तान होने चाहिए। कई नाम चर्चा में हैं, लेकिन मेरी पहली पसंद वही हैं।' उन्होंने ये भी कहा कि पांड्या अब मैच्योर हो चुके हैं और उनके इर्द-गिर्द टीम को तैयार किया जा सकता है।

kapil dev exclusive

क्यों नहीं बने अभी तक कप्तान?
2024 के टी20 वर्ल्ड कप के बाद हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने की चर्चा ज़ोरों पर थी, लेकिन BCCI ने फिलहाल सूर्यकुमार यादव पर भरोसा जताया। अब कपिल देव का यह बयान चयनकर्ताओं पर दबाव ज़रूर बढ़ा सकता है।

टेस्ट से दूर, फिर भी कप्तानी का दावेदार क्यों?
कपिल देव ने ये भी कहा कि सभी फॉर्मेट्स के लिए एक ही कप्तान रखना मुश्किल है क्योंकि ज़्यादातर खिलाड़ी अब हर फॉर्मेट नहीं खेलते। उन्होंने कहा कि, आदर्श स्थिति में हार्दिक को टेस्ट भी खेलना चाहिए, लेकिन अगर नहीं खेलते, तो भारत को मल्टीपल कैप्टन की ज़रूरत पड़ेगी।'

क्या फिटनेस बनेगी रोड़ा?
पांड्या की फिटनेस को लेकर सवाल अक्सर उठते हैं, लेकिन कपिल देव मानते हैं कि जब तक पांड्या टीम के लिए परफॉर्म कर रहे हैं, कप्तानी में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

Take a Poll

नजरें अब BCCI पर
अब देखना होगा कि BCCI कब तक इस फैसले को टालती है या कपिल देव के सुझाव को गंभीरता से लेती है। क्योंकि अब जब पांड्या IPL में भी कप्तानी का अनुभव ले रहे हैं, और टीम में उनका प्रभाव दिख रहा है, तो शायद अगली ICC ट्रॉफी जीतने का सपना उनके नेतृत्व में ही पूरा हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+