40 साल के पाकिस्तानी बल्लेबाज ने कहा, मेरा अब गौतम गंभीर से कोई झगड़ा नहीं, वे बढ़िया इंसान हैं

नई दिल्लीः पाकिस्तान के बल्लेबाज कामरान अकमल ने इस बात से इनकार किया है कि उनकी भारत के पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर के साथ कोई लड़ाई है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 2010 एशिया कप के दौरान काफी गरमा गरम बहस हो गई थी जिसके बाद माना जा रहा था कि दोनों खिलाड़ियों के बीच में काफी मनमुटाव होगा लेकिन कामरान अकमल ने इस बात से इनकार किया है। एक दशक पहले हुई उस घटना के दौरान दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे से बुरी तरह उलझ पड़े थे। कामरान अकमल को गर्म दिमाग का खिलाड़ी माना जाता है और वह गौतम गंभीर से उलझने के अलावा भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा से बेंगलुरु में 2012-13 के दौरान उलझ पड़े थे।

कामरान अकमल ने कहा गौतम गंभीर एक अच्छे इंसान हैं

कामरान अकमल ने कहा गौतम गंभीर एक अच्छे इंसान हैं

गौतम गंभीर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं और वह एक्सपर्ट पैनल के हिस्से के तौर पर काम करते हैं जबकि कामरान अकमल 40 साल की उम्र के बावजूद अभी संन्यास नहीं ले रहे हैं। यह विकेटकीपर बल्लेबाज मौजूदा पाकिस्तान सुपर लीग में क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम का हिस्सा है और कोविड-19 की चपेट में आने के बाद खिलाड़ी ने कुछ मुकाबले मिस भी किए हैं। अकमल का कहना है कि गौतम गंभीर एक अच्छे इंसान हैं और यह बात उन्होंने एक चैट के दौरान बताई है।

गौतम गंभीर के साथ मेरी गलतफहमी हुई- अकमल

कामरान अकमल कहते हैं कि गंभीर के साथ उनका कोई झगड़ा नहीं है ना ही हरभजन सिंह और इशांत शर्मा के साथ भी किसी तरह की दुश्मनी रखते हैं। पाकिस्तानी विकेटकीपर ने यह भी बताया कि वह मैदान पर गरम दिमाग के चलते इन सब लड़ाई में उलझ गए थे। कामरान अकमल लीजेंड लीग क्रिकेट के इंस्टाग्राम हैंडल पर बात करते हुए कहते हैं कि मुझे नहीं लगता कि मेरी किसी के साथ भी कोई दिक्कत है। यह सब गलतफहमी के कारण हुआ और ऐसी चीजें हो जाती है। एशिया कप में गौतम गंभीर के साथ मेरी गलतफहमी हुई।

पीएसएल 2021 में अच्छी फॉर्म में हैं

पीएसएल 2021 में अच्छी फॉर्म में हैं

कामरान ने आगे कहा कि, गंभीर बढ़िया इंसान हैं और एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। हमने एक दूसरे के साथ खेला है। तो किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है वाकई में ऐसा कुछ भी नहीं है। यहां तक कि इशांत शर्मा के साथ भी मेरा कोई मनमुटाव नहीं है चाहे बेंगलुरु में कुछ भी हुआ हो।

कामरान ने 2002 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से 53 टेस्ट, 157 एकदिवसीय और 58 टी20 में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है और कई उपयोगी पारियां खेली हैं। उन्होंने अब तक 11 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए हैं और आखिरी बार 2017 में देश के लिए खेले थे। वह पीएसएल 2021 में अच्छी फॉर्म में हैं और जल्द ही किसी भी समय टीम में वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच 23 अक्टूबर को मशहूर मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में फिर भिड़ंत होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+